- Hindi News »
- World »
- California Bomb Blast Fbi Say Terror Attack
बम धमाके से दहल उठा अमेरिका, कैलिफोर्निया में मची अफरातफरी; FBI ने बताया आतंकी हमला
कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में शनिवार को एक हेल्थ क्लिनिक के पास हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की जान चली गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। एफबीआई ने इस घटना को 'आतंकवादी हमला' बताया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

बम धमाके से दहल उठा अमेरिका, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
कैलिफोर्निया: शनिवार को कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स शहर में एक क्लिनिक के बाहर एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने इस घटना को एक “जानबूझकर किया गया आतंकवादी हमला” बताया है।
एफबीआई के लॉस एंजिलिस कार्यालय के प्रमुख अकील डेविस ने पत्रकारों को बताया कि क्लिनिक को विशेष रूप से निशाना बनाया गया था। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला क्यों माना और इसके पीछे क्या कारण हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
डेविस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है और यह साफ नहीं है कि वह व्यक्ति ही हमला करने वाला था या नहीं। मामले से जुड़े दो पुलिस अधिकारी, जिन्होंने अपना नाम न छापने की शर्त रखी, ने कहा कि इस घटना की जांच एक संभावित कार बम विस्फोट के रूप में की जा रही है। वहीं एक और अधिकारी ने बताया कि जांच कर रहे हैं कि मारा गया व्यक्ति शायद वही है जिसने विस्फोट किया, लेकिन अभी जांच शुरूआती दौर में है। जांच पूरी होने के बाद ही इसके बारे में कुछ बता सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से करें इन 10 खूबसूरत देशों की सैर, नहीं कटेगा आपका चालान!
होर्मुज की नाकेबंदी पर ईरान ने दी सफाई, भारत को हो रही परेशानी से खुश नहीं तेहरान, कहा- हमें अफसोस है पर…
जिनपिंग मेरा सम्मान करते हैं…चीन यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, ताइवान पर दिया चौंकाने वाला बयान
UAE Iran Conflict: यूएई के सीक्रेट हमले से भड़का ईरान, 2800 मिसाइलों से दिया करारा जवाब
यह भी पढ़ें- नीदरलैंड से जर्मनी तक एस. जयशंकर की यूरोपीय यात्रा, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
पाम स्प्रिंग्स के पुलिस प्रमुख एंडी मिल्स ने इस घटना को “जानबूझकर की गई हिंसा” बताया और कहा कि यह एक योजनाबद्ध हमला लग रहा है। शहर प्रशासन के अनुसार, धमाका शनिवार सुबह 11 बजे नॉर्थ इंडियन कैनियन ड्राइव के पास हुआ।
धमाके के समय नहीं था कोई मरीज
जिस क्लिनिक पर हमला हुआ, वह ‘अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर्स’ है, जो प्रजनन से जुड़ी सेवाएं देता है। क्लिनिक के संचालक डॉ. माहेर अब्दल्लाह ने बताया कि धमाके से क्लिनिक को नुकसान पहुंचा है, लेकिन यह राहत की बात है कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं।धमाके के बाद क्लिनिक के ऑफिस एरिया को नुकसान पहुंचा, जहां मरीजों को परामर्श दिया जाता है, लेकिन आईवीएफ लैब और उसमें रखे गए भ्रूण पूरी तरह सुरक्षित रहे। डॉ. अब्दल्लाह ने कहा कि मुझे बिल्कुल समझ नहीं आ रहा कि ये सब क्या हुआ। शुक्र है कि आज कोई मरीज नहीं था। पुलिस ने लोगों को तुरंत इस क्षेत्र से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
California bomb blast fbi say terror attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMलाडली बहना योजना: 13 मई को आएगी 36वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, जानें आसान स्टेप्स
May 12, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














