Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Burj Khalifa UPI Booking: बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से, UAE में भारतीयों के लिए बड़ी सुविधा

Indian Tourists UAE: यूएई जाने वाले भारतीय पर्यटक अब बुर्ज खलीफा के 'एट द टॉप' अनुभव के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग UPI के जरिए कर सकेंगे। यह सुविधा नियोपे और एनआईपीएल के सहयोग से शुरू की गई है।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 29, 2026 | 08:21 PM

बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अब UPI से (सोर्स -एआई नीर्मित)

Follow Us
Follow Us:

Indian Tourists Burj Khalifa UPI Booking: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) घूमने की योजना बना रहे भारतीय पर्यटकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के प्रसिद्ध ‘एट द टॉप’ अनुभव की ऑनलाइन टिकट बुकिंग यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए भी की जा सकेगी। इसके साथ ही बुर्ज खलीफा यूएई का पहला ऐसा प्रमुख पर्यटन आकर्षण बन गया है, जिसने ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन के लिए UPI भुगतान सुविधा शुरू की है।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने बताया कि यह सुविधा नियोपे (NeoPay) और एमार एंटरटेनमेंट (Emaar Entertainment) के सहयोग से शुरू की गई है। अब भारतीय यात्री यूएई पहुंचने से पहले ही बुर्ज खलीफा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने पसंदीदा UPI ऐप के माध्यम से टिकट और अन्य अनुभवों की बुकिंग कर सकेंगे। इससे पहले भारतीय पर्यटक यूएई में QR कोड के जरिए ऑफलाइन UPI भुगतान कर रहे थे, लेकिन अब पहली बार ऑनलाइन टिकट बुकिंग में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस कदम से भारत और यूएई के बीच डिजिटल भुगतान व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

NeoPay और NIPL की साझेदारी

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनआईपीएल ने बताया कि यह सुविधा ‘नियोपे’ और ‘एमार एंटरटेनमेंट’ के साथ साझेदारी में शुरू की गई है। अब भारतीय पर्यटक यूएई जाने से पहले ही बुर्ज खलीफा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपीआई से टिकट और दूसरे अनुभवों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए वे अपने यूपीआई वाले किसी भी पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। दसअसल यह नई सुविधा एनआईपीएल और नियोपे की पहले से चल रही साझेदारी का ही विस्तार है।

सम्बंधित ख़बरें

संसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल

Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना

Ex Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान

राज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा

QR पेमेंट से आगे बढ़ा UPI

साल 2022 में यूएई में क्‍यूआर कोड के जरिए यूपीआई पेमेंट शुरू होने के बाद से भारतीय यात्री नियोपे के नेटवर्क से जुड़े दुकानदारों के यहां यूपीआई से भुगतान कर रहे हैं। अब इस नई सुविधा के साथ यूपीआई का इस्तेमाल ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी किया जा सकेगा।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग हुई आसान

एनआईपीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रितेश शुक्ला ने कहा, “भारतीय यात्री विदेश यात्रा के दौरान ऐसा पेमेंट विकल्प चाहते हैं जो आसान, भरोसेमंद और उनके लिए जाना-पहचाना हो। बुर्ज खलीफा के एट द टॉप की ऑनलाइन बुकिंग में यूपीआई जोड़ने से वे यूएई पहुंचने से पहले ही अपनी पसंदीदा पेमेंट सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।”

भारत-UAE डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा

कंपनी का कहना है कि यह पहल भारत और यूएई के बीच आसान और भरोसेमंद डिजिटल पेमेंट की बढ़ती जरूरत को पूरा करेगी और दोनों देशों के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और मजबूत बनाएगी।

भारतीय पर्यटकों को मिलेगा फायदा

नियोपे के सीईओ विभोर मुंधड़ा ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच डिजिटल कारोबार के लिए एक बड़ा कदम है। इसके साथ ही नियोपे, गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) क्षेत्र की पहली कंपनी बन गई है जिसने ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन के लिए यूपीआई पेमेंट की सुविधा शुरू की है।

ये भी पढ़ें- Explainer: सोने का पिंजरा कैसे बना दुबई का शाही परिवार? आखिर क्यों जेल में डाली जा रही बेटियां और बहुएं

यात्रा से पहले घर बैठे करें बुकिंग

वहीं ‘एमार एंटरटेनमेंट’ के एक प्रवक्ता ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग में यूपीआई जोड़ने से भारतीय पर्यटकों के लिए टिकट बुक करना पहले से कहीं ज्‍यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। उन्होंने बताया कि भारतीय पर्यटक बुर्ज खलीफा आने वाले सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय पर्यटक समूहों में से एक हैं।

Burj khalifa online ticket booking upi indian tourists

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 08:21 PM

Topics:  

  • Dubai
  • India
  • Latest News
  • Tourism News
  • UAE
  • UPI Payment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.