-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Britain Finance Minister Alcohol Whiskey Brandy Gin Budget Session
संसद में शराब की कानूनी छूट! बजट भाषण के दौरान वित्तमंत्री के लिए ब्रांडी-व्हिस्की, इस देश में है अनोखी परंपरा
- Written By: अक्षय साहू
British Parliament Rule: भारत में बजट से पहले हलवा बांटा जाता है, जबकि ब्रिटेन में चांसलर को बजट भाषण के दौरान पेय, कभी-कभी शराब, लेने की विशेष कानूनी छूट होती है। यह एक पुरानी पंरपरा का हिस्सा है।

ब्रिटिश संसद में बजट के दौरान वित्त मंत्री को होती है शराब पीने की छूट (सोर्स- सोशल मीडिया)
British Finance Minister Drank Alcohol During Budget Speech: भारत और ब्रिटेन की संसदों में बजट सत्र के दौरान कुछ दिलचस्प और अलग-अलग परंपराएं देखने को मिलती हैं, जो दोनों देशों की संसद की विशेषता बन चुकी हैं। जहां भारत में बजट से पहले एक खास ‘हलवा सेरेमनी’ होती है, वहीं ब्रिटेन में बजट भाषण के समय एक अजीब और अनोखी परंपरा का पालन किया जाता है, जो संसदीय नियमों के विपरीत है।
हम बात कर रहे हैं ब्रिटेन की संसद (वेस्टमिंस्टर) की, जहां बजट पेश करते वक्त वित्त मंत्री, जिन्हें ‘चांसलर ऑफ द एक्सचेकर’ कहा जाता है, को शराब पीने की कानूनी छूट प्राप्त होती है। हालांकि,ब्रिटेन की संसद में नियम बेहद कड़े होते हैं। ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में किसी भी सांसद को खाने-पीने की अनुमति नहीं होती, और यहां तक कि पानी पीने के लिए भी कड़े नियम हैं।
बजट पर दी जाती है विशेष छूट
बजट दिवस पर इस नियम में एक दिन के लिए छूट दी जाती है। इस दिन केवल वित्त मंत्री को अपने भाषण के दौरान एक पेय (जो शराब भी हो सकता है) रखने की अनुमति होती है, और यह उसकी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है।
सम्बंधित ख़बरें
बांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Sheikh Hasina के सार्वजनिक रूप से सामने आने से भड़का बांग्लादेश बोला- भगोड़े की वजह से भारत न बिगाड़े संबंध
भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही नचा दिया…BJP की हार पर अखिलेश यादव का तीखा तंज
पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर ने 30 Lashkar Terrorists को मारा, वीडियो से हुआ खुलासा
यह परंपरा सदियों पुरानी है। पहले के समय में बजट भाषण बहुत लंबे होते थे, और चांसलर को अपनी आवाज को तर करने या ऊर्जा पाने के लिए पेय का सेवन करना पड़ता था। हालांकि, आजकल यह परंपरा कम देखने को मिलती है, और पिछले कुछ दशकों में ब्रिटिश चांसलरों ने इस परंपरा को संयम से अपनाया है। उदाहरण के लिए, 1997 में गॉर्डन ब्राउन ने सादा मिनरल वॉटर चुना था, और उसके बाद ज्यादातर चांसलरों ने भी केवल पानी ही पिया।
परंपरा से बचने लगे सांसद
सोशल मीडिया और सार्वजनिक छवि के प्रभाव के कारण आजकल के नेता इस परंपरा को लेकर अधिक सतर्क रहते हैं, और बजट भाषण के दौरान शराब पीते हुए नहीं दिखाई देना चाहते। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जो एक ‘टीटोटलर’ (शराब न पीने वाले) हैं, उनके कार्यकाल में इस परंपरा का कोई सवाल नहीं था। वर्तमान में, नेताओं जैसे जेरेमी हंट और रेचल रीव्स भी केवल पानी पीने को प्राथमिकता देते हैं।
यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर मार्को रुबियो ने भारत को दी बधाई…भेजा खास संदेश, बोले- यकीन है हमारे रिश्ते और गहरे होंगे
भारत और ब्रिटेन की इन परंपराओं में एक बड़ा अंतर है। जहां ब्रिटेन में बजट भाषण के दौरान शराब पीने की परंपरा है, वहीं भारत में बजट के पहले वित्त मंत्री हलवा बनाकर कर्मचारियों में बांटते हैं, जिससे खुशी और उत्साह का माहौल बनता है।
Britain finance minister alcohol whiskey brandy gin budget session
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब 5 चालान पड़े भारी, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़े तो रद्द हो सकता है Driving License, जानिए नया नियम
Aug 04, 2026 | 06:00 AMKishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
Aug 04, 2026 | 06:00 AMभारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














