ब्राजील: बारिश और भूस्खलन से हुई आठ लोगों की मौत
- Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On:
Apr 03, 2022 | 11:40 AM
रियो डी जिनेरियो: ब्राजील के रियो डी जिनेरियो राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य में बृहस्पतिवार रात से बारिश शुरू हुई, जो शनिवार सुबह तक जारी रही। भीषण बारिश के कारण क्षेत्र और आस पास के इलाकों में बाढ़ आ गयी।
दमकल कर्मचारियों ने आंग्रा डोस रेइस शहर में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है, इसके अलावा पास के पराटे और मेसक्यूटा में तीन और लोगों की मौत हुई। कम से कम आठ लोग अब भी लापता हैं। गौरतलब है कि करीब दो माह पहले रियो डी जिनेरियो के उत्तर में पहाड़ी इलाके पेट्रोपोलिस में भूस्खलन की घटनाओं में दो सौ से ज्यादा लोग मारे गए थे। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
E20 के बाद अब E100 की बारी! क्या भारत अपना रहा है ब्राजील का एथेनॉल मॉडल? जानें यह कैसे काम करता है
हवा में टकराए दो हेलिकॉप्टर और बन गए आग का गोला, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें खौफनाक VIDEO
एडवेंचर कंपनी की लापरवाही ने ली जान, बिना रस्सी बांधे युवती को पुल से नीचे फेंका, VIDEO देख कांप जाएगी रूह
हवा में आग का गोला बना Delta AirLines का विमान; 272 यात्रियों की अटकी सांसें, देखें रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO
Brazil eight killed in rain and landslide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 03, 2022 | 11:40 AM
