लीबिया के तट पर नौका पलटने से मिस्र के 12 प्रवासियों की मौत, जा रहे थे यूरोप
मिस्र के 13 प्रवासियों को यूरोप ले जा रही एक नौका के लीबिया के तट के पास पलट गई। जिसमें 12 प्रवासियों की मौत हो गई। जबकि एक प्रवासी की जान बच गई। तोब्रुक शहर से 60 किलोमीटर पहले में नौका पलटी।
- Written By: साक्षी सिंह
लीबिया के तट पर नौका पलटने से मिस्र के 12 प्रवासियों की मौत
काहिरा: मिस्र के 13 प्रवासियों को यूरोप ले जा रही एक नौका के लीबिया के तट के पास पलट गई। जिसमें 12 प्रवासियों की मौत हो गई। जबकि एक प्रवासी की जान बच गई। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों और एक लीबियाई समूह ने मंगलवार को दी।
लीबिया में प्रवासियों को मानवीय सहायता प्रदान करने वाले समूह अल-अबरीन ने सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर बताया कि नाव सोमवार शाम को तोब्रुक शहर से 60 किलोमीटर पहले में पलट गई। समूह के मुताबिक, एक प्रवासी की जान बच गई, जबकि मारे गए 12 प्रवासियों के शव बरामद कर लिये गये हैं और उन्हें तट पर लाया जा चुका है।
ये भी पढ़ें:-हिजबुल्लाह ने चुना अपना नया नेता, नईम कासिम को बनाया समूह का चीफ
सम्बंधित ख़बरें
इजराइल में फंसे भारतीयों के लिए मिशन शुरू, मिस्र और जॉर्डन के रास्ते होगी वतन वापसी
Gaza Peace: यूएई और मिस्र के राष्ट्रपतियों की मुलाकात, गाजा में स्थायी युद्धविराम और आर्थिक सहयोग पर चर्चा
नेतन्याहू के एक दांव से पस्त हुए मुस्लिम मुल्क…दुनिया के नक्शे पर आया एक और देश, मचा बवाल
नेतन्याहू के निशाने पर नया मुस्लिम मुल्क! खुफिया रिपोर्ट से खतरनाक खुलासा, मिडिल ईस्ट में नाचेगी मौत
टोब्रुक में अवैध आव्रजन निरोधक निदेशालय ने भी घटना की पुष्टि की है। हाल के वर्षों में अफ्रीका और पश्चिम एशिया में युद्ध और गरीबी जैसी समस्याओं से बचकर निकलने वाले प्रवासियों के लिए यह उत्तरी अफ्रीकी देश प्रमुख पारगमन बिंदु बन गया है। (एजेंसी)
ये भी पढ़ें:-उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री रवाना हुईं रूस, दक्षिण कोरिया का आरोप- किम जोंग उन ने यूक्रेन के खिलाफ भेजे हजारों सैनिक
