युगांडा में अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई स्कूल बस… 20 मासूमों समेत 21 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
School Bus Accident: पूर्वी युगांडा के सिपी फॉल्स में बच्चों से भरी एक स्कूल बस के अनियंत्रित होकर पलटने से 20 मासूम बच्चों सहित 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरा देश सदमें में है।
- Written By: अक्षय साहू
युगांडा में चट्टान से टकराई स्कूल बस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Uganda School Bus Accident: अफ्रीकी देश युगांडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई है। इसमें 20 मासूम बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे शैक्षणिक भ्रमण से लौटकर आ रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, हादसा पूर्वी युगांडा के कपचोरवा जिले में हुआ है, बस यहां के प्रसिद्ध सिपी फॉल्स में सड़क से उतरकर पलट गई। इसमें 21 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बस हादसे ने पूरे युगांडा को सदमें में डाल दिया है। हादसे में कई परिवारों ने अपने बच्चों को हमेशा के लिए खो दिया है।
अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराई बस
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार रात पूर्वी युगांडा के कपचोरवा जिले में हुई। पुलिस ने बताया कि राजधानी कंपाला के किंग डेविड जूनियर स्कूल के छात्र और शिक्षक शैक्षणिक भ्रमण के लिए प्रसिद्ध सिपी फॉल्स गए थे। लेकिन वापसी के दौरान बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतरकर एक चट्टान से टकराने के बाद पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह
बांग्लादेश में खूनी कोहराम! चाय की दुकान पर बैठे पत्रकारों पर अंधाधुंध गोलीबारी, दहल उठा खुलना शहर
Trump US Elections: 2020 चुनाव पर ट्रंप के दावों से मची हलचल, कमला हैरिस बोलीं- ध्यान भटका रहे हैं राष्ट्रपति
नेपाल में बुलडोजर एक्शन के बाद आत्मदाह से मचा हड़कंप; पीएम बालेन शाह के खिलाफ खड़े हुए Gen Z युवा
At least 21 people, including 20 schoolchildren and one adult, were killed in a horrific school bus crash on Thursday night, July 16, 2026, in the Kapchorwa District of eastern Uganda.
The adult victim was confirmed to be Mr. Tadeo Ssekade, the founder and director of the school.… pic.twitter.com/7KHfUUl5Lo — Pamoja Road Safety ⛑️ (@CFCJoes) July 17, 2026
पुलिस ने बताया कि हादसे में कम से कम 20 बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई है। युगांडा के स्थानीय प्रशासन मंत्री बलाम बरुगहारा अतीनयी के मुताबिक, मृत वयस्क की पहचान स्कूल के संस्थापक और प्रमुख रूप में हुई है। अतीनयी ने बताया कि कई अन्य बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। जिसमें से नौ बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर अमेरिका ने किया हमला! चाबहार पोर्ट पर दागी मिसाइलें, बंदरगाह का टवर तबाह
ग्राामीणों ने मिलकर बचाई जान
पुलिस के मुताबिक, हादसे के तुंरत बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने क्षतिग्रस्त बस से बच्चों को बाहर निकाला और फिर सभी को विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाने में मदद की। ग्रामीणों के तत्परता के चलते कई बच्चों को समय रहते उपचार मिल सका। पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हादसे के कारण नहीं बताया है। मामले की जांच की जा रही है।
