-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Bimstec Pm Modi Talked About India Strong Role In Regional Cooperation 6th Meet
बिम्सटेक में पीएम मोदी ने क्षेत्रीय सहयोग में भारत की मजबूत भूमिका की बात कही, हमारी नीतियों से समूह को नई गति
- Written By: सौरभ शर्मा
Bimstec Summit 2025: बिम्सटेक समूह अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भारत के नेतृत्व पर निर्भर करता है। पीएम की पड़ोस पहले नीति, एक्ट ईस्ट नीति, महासागर विजन और इंडो-पैसिफिक के विजन पर ध्यान समूह को अतिरिक्त बल मिलता है।

बिम्सटेक समिट की छठी बैठक में शामिल सभी देशों के प्रतिनिधि
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की “पड़ोस पहले” और “एक्ट ईस्ट” नीतियां बिम्सटेक समूह को नई गति दे रही हैं। भारत ने महासागर विजन और इंडो-पैसिफिक नीति को अपनाकर बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में सहयोग को मजबूत किया है। बिम्सटेक का संस्थागत ढांचा 2024 में चार्टर के अपनाने के बाद और अधिक प्रभावी हुआ है। भारत के राजनयिक इंद्र मणि पांडे को महासचिव नियुक्त किए जाने के साथ समूह को नई ऊर्जा मिली है।
भारत न केवल बिम्सटेक एजेंडा को आगे बढ़ा रहा है, बल्कि संगठन की क्षमता निर्माण में भी योगदान दे रहा है। बिम्सटेक सचिवालय को भारत ने 1 मिलियन डॉलर की सहायता दी है और हाल के महीनों में महत्वपूर्ण बैठकों की मेजबानी की है, जिससे समूह की भूमिका और प्रभाव क्षेत्र में बढ़ा है।
सुरक्षा और कनेक्टिविटी में भारत की अग्रणी भूमिका
सम्बंधित ख़बरें
Israel Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
PM मोदी जिम्मेदार नहीं! प्रधानमंत्री के सपोर्ट में सामने आए NEET टॉपर्स, पेपर लीक को लेकर कही बड़ी बात
पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
Explainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
भारत बिम्सटेक के सुरक्षा स्तंभ का नेतृत्व कर रहा है और आतंकवाद, उग्रवाद व अंतरराष्ट्रीय अपराधों के खिलाफ कानूनी ढांचा तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। साथ ही, भारत भौतिक, डिजिटल और ऊर्जा कनेक्टिविटी को भी बढ़ावा दे रहा है। बेंगलुरु में बिम्सटेक ऊर्जा केंद्र स्थापित किया गया है, जो क्षेत्रीय ग्रिड इंटरकनेक्शन के लिए काम कर रहा है। यह पीएम मोदी के ‘एक विश्व, एक सूर्य, एक ग्रिड’ विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
युवा, संस्कृति और व्यापार को बढ़ावा
बिम्सटेक के तहत युवाओं को जोड़ने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने और व्यापार को बढ़ावा देने पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। हाल ही में दिल्ली में बिम्सटेक एक्वेटिक चैंपियनशिप, बिम्सटेक बिजनेस समिट और कटक में बाली यात्रा में बिम्सटेक सांस्कृतिक मंडली की भागीदारी हुई। 2025 में सूरजकुंड मेले और अहमदाबाद में बिम्सटेक युवा शिखर सम्मेलन भी प्रस्तावित हैं। भारत ने आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भी महत्वपूर्ण पहल की है, जिससे क्षेत्रीय सहयोग को और मजबूती मिल रही है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
1997 में गठित बिम्सटेक को असली गति 2016 में पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली, जब ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान गोवा में बिम्सटेक नेताओं को आमंत्रित किया गया था। तब से भारत ने इस समूह को प्राथमिकता दी है और 2019 में शपथ ग्रहण समारोह में भी बिम्सटेक नेताओं को आमंत्रित कर अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।
Bimstec pm modi talked about india strong role in regional cooperation 6th meet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














