- Hindi News »
- World »
- Bilawal Bhutto Likely To Be Appointed Foreign Minister In The New Government
पाकिस्तान : नयी सरकार में बिलावल भुट्टो को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी…
- Written By: राहुल गोस्वामी

Pic : Twitter
इस्लामाबाद. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के प्रमुख बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) को नई सरकार में अगला विदेश मंत्री (Foreign Minister) नियुक्त किए जाने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में एक अविश्वास प्रस्ताव के जरिये इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया ।
जियो न्यूज़ ने खबर दी है कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पद अहम हैं जबकि यह सवाल भी महत्वपूर्ण है कि नई सरकार में विदेश मंत्री कौन होगा क्योंकि संयुक्त विपक्ष लगातार इमरान खान सरकार को ‘गलत’ विदेश नीतियों के लिए निशाना बनाता रहा था। खबर में कहा गया है, “ अफवाहों के मुताबिक पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो-ज़रदारी अगले विदेश मंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं।”
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पढ़े 33 वर्षीय बिलावल ने ‘द इंडिपेंडेंट उर्दू’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि पार्टी नए विदेश मंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति पर फैसला करेगी। बिलावल भुट्टो पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी के बेटे हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो के नवासे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में कंगाली का संकट: 6 सालों में 7% बढ़ी गरीबी, दक्षिण एशिया में सबसे खराब हालात
रमजान में पाकिस्तान में टेरर फंडिंग पर रोक, पंजाब सरकार ने चंदा देने वालों को दी सख्त चेतावनी
पाकिस्तान में महसूस हुए भूकंप के जोरदार झटके, पेशावर और इस्लामाबाद दहले, 5.9 रही तीव्रता
इमरान खान को मिला था ‘सीक्रेट ऑफर’! पाक सरकार का बड़ा खुलासा, जानें क्यों फेल हुई जेल से रिहाई की गुप्त डील?
खान के नेतृत्व की आलोचना करते हुए बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार ने विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) को विवादास्पद बना दिया है। शनिवार को नेशनल असेंबली में इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान, बिलावल ने खान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पर निशाना साधते हुए सवाल किया था कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक में क्यों मौजूद नहीं थे, जिसमें पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी नीत सरकार को गिराने की तथाकथित “विदेशी साजिश” पर चर्चा की गई।
Bilawal bhutto likely to be appointed foreign minister in the new government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी को पूरे हुए 2 साल, एनिवर्सरी पर शेयर किए इमोशनल पोस्ट
Feb 21, 2026 | 08:56 PMपीएम मोदी फिर अमेरिका के सामने करेंगे समर्पण… राहुल गांधी सवाल क्यों उठा रहे?
Feb 21, 2026 | 08:56 PMरंगभरी एकादशी के दिन शिवलिंग पर गुलाल चढ़ाने की महिमा जानिए, विधिवत पूजा से मिलेगी ‘ऐसी’ कृपा
Feb 21, 2026 | 08:51 PMसरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, 12 साल बाद मां बनने की खबर पर दिया करारा जवाब
Feb 21, 2026 | 08:46 PMइंडिया एआई समिट 2026 में सुंदर पिचाई से मजेदार बातचीत ने बटोरी सुर्खियां
Feb 21, 2026 | 08:45 PMवर्धा: सिंधी समाज के लिए ‘विशेष अभय योजना’: 1300 आवेदनों का जल्द होगा निपटारा, पालकमंत्री ने दिए निर्देश
Feb 21, 2026 | 08:44 PMनासिक मनपा में 300 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, महासभा में विरोध के बावजूद भर्ती प्रक्रिया जारी
Feb 21, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM














