Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाइडेन ने ठुकराया था मस्क का प्रस्ताव, सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष से वापस लाने का था ऑफर; उसी पर डोनाल्ड ट्रंप खेल गए दांव

Elon Musk offer to Biden for Sunita Williams: एलन मस्क ने दावा किया है कि SpaceX ने जो बाइडेन प्रशासन को दो अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने की पेशकश की थी, लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे अस्वीकार कर दिया गया।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 19, 2025 | 01:52 PM

एलन मस्क, जो बाइडेन और सुनीता विलियम्स, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: 9 महीने के लंबे अंतराल के बाद, सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष से वापस लौटने वाले थे। इस समय, उनका स्पेसक्राफ्ट एक आग के गोले की तरह गरम होकर फ्लोरिडा के समुद्र में गिरने वाला था। अंदर, कैप्सूल में बैठे एस्ट्रोनॉट्स की धड़कनें तेज हो रही थीं, और बाहर, स्पेसक्राफ्ट के पास मौजूद एक व्यक्ति की धड़कनें भी उतनी ही तेज थीं। वह व्यक्ति थे स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क।

इसका कारण था कि बोइंग के स्टारलाइनर में आई खामियों के बाद, उन्हें एस्ट्रोनॉट्स को सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष से वापस लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जब ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने फ्लोरिडा के समंदर में उतरने का सफर पूरा किया, तो सबसे बड़ी राहत एलन मस्क को ही मिली होगी।

बाइडेन ने ठुकराया था मस्क का प्रस्ताव

एक इंटरव्यू में, एलन मस्क ने बताया कि SpaceX ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन को दो अंतरिक्ष यात्रियों को जल्द वापस लाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन राजनीतिक कारणों से इसे अस्वीकार कर दिया गया। मस्क ने कहा कि उनकी कंपनी ने अंतरिक्ष यात्रियों को 8 दिनों के भीतर वापस लाने की पेशकश की थी, लेकिन वे लगभग 10 महीनों से अंतरिक्ष में हैं, जो समझ से परे है। उन्होंने यह भी कहा कि SpaceX कुछ महीनों के भीतर उन्हें वापस ला सकती थी, और यह प्रस्ताव बाइडेन प्रशासन को दिया गया था, लेकिन इसे राजनीतिक कारणों से खारिज कर दिया गया।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

ट्रंप ने की थी इसकी पुष्टि

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से पुष्टि की कि उन्होंने एलन मस्क और स्पेसएक्स से उन दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापस लाने का अनुरोध किया है, जिन्हें जो बाइडेन प्रशासन ने अंतरिक्ष में लगभग छोड़ दिया था। ट्रंप ने यह भी कहा कि यह मिशन जल्द ही सफलतापूर्वक पूरा होगा।

आज इस मिशन के सफलता के बाद व्हाइट हाउस ने एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा को धन्यवाद देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “जो वादा किया, वो निभाया। नौ महीने से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित घर लाने के लिए धन्यवाद।”

अंतरिक्ष में फंंसे रहने की ये है वजह

नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने 5 जून को नासा के बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट के तहत अंतरिक्ष यात्रा की थी। दोनों ने 8 दिन के मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का रुख किया था। हालांकि, जब 6 जून को स्टारलाइनर अंतरिक्ष स्टेशन के पास पहुंचा, तो नासा और बोइंग ने इसमें हीलियम लीक और रिएक्शन कंट्रोल थ्रस्टर्स में समस्या देखी। इन सुरक्षा खतरों के कारण, स्टारलाइनर को बिना क्रू के धरती पर लौटना पड़ा। इसके बाद, स्टारलाइनर का अधूरा मिशन पूरा करने के लिए स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान भेजा गया, जिसने सुनीता और विल्मोर को करीब नौ महीने बाद अंतरिक्ष से सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर वापस लाया।

Biden administration rejected musk proposal there was offer bring sunita williams back from space

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 19, 2025 | 01:52 PM

Topics:  

  • Elon Musk
  • Joe Biden
  • Sunita Williams
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

स्विटजरलैंड में नए साल का जश्न कैसे मातम में बदला? अब तक 40 लोगों की मौत, ब्लास्ट की वजह आई सामने

2

जेलेंस्की की बोलती बंद…रूस ने दिए पुतिन के आवास पर हमले का सबूत, जारी किया अटैक का VIDEO

3

भारत में बैठी हसीना ने ली खालिदा जिया की जान, BNP के इस नेता ने लगाया बहुत बड़ा इल्जाम, मचा बवाल!

4

स्विट्जरलैंड में नए साल के जश्न के बीच बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत, देखें VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.