-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Benjamin Netanyahu Gaza Takeover Plan Tel Aviv Protest
इजराइल में फिर उठी नेतन्याहू विरोधी आवाजें, फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग- VIDEO
- Written By: अक्षय साहू
Israel Hamas War: इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू द्वारा गाजा पर कब्जे की अनुमति देने के फैसले के बाद देश में भारी विरोध शुरू हो गया है, हजारों लोग सड़कों पर उतरकर इस कदम का विरोध कर रहे हैं।

नेतन्याहू के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग (फोटो- सोशल मीडिया)
Protest Against Netanyahu: इजराइल पिछले कई महीनों से गाजा में हमास के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। इसी बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सेना को गाजा पर कब्जा करने की अनुमति दे दी। हालांकि, उनके इस फैसले से देश की जनता में भारी असंतोष फैल गया है, और लोग सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस योजना के तहत सेना गाजा के उन इलाकों पर भी कब्जा करेगा, जहां हमास के लड़ाकों ने इजराइली नागरिकों को बंदी बनाकर रखा है। हालांकि इस फैसले का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी आलोचना हो रही है। साथ इजराइल की जनता भी सरकार के फैसले से खुश नहीं है। शनिवार को राजधानी तेल अवीव में करीब दस हजार लोगों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के फैसले का विरोध किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बंधकों की सुरक्षित वापसी की मांग
शनिवार को तेल अवीव सहित देश के कई शहरों में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने गाजा पर कब्जे से पहले युद्ध विराम और बंधकों की सुरक्षित वापसी की मांग की। यह विरोध हाल के महीनों में सबसे बड़े प्रदर्शनों में से एक था, जो दिखाता है कि सरकार के इस कदम के खिलाफ आम जनता कितनी असंतुष्ट है।
सम्बंधित ख़बरें
Israel US Tension: इजरायल को अब अमेरिका की खैरात की जरूरत नहीं, नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
Syria Buffer Zone: सीरिया में इजरायली सेना का भारी विरोध, बफर जोन में स्थानीय लोगों ने किया पथराव
Pew Research Survey में खुलासा, अमेरिका और ट्रंप से उठा भारतीयों का भरोसा, पुतिन टॉप पर
वाशिंगटन में इजरायल-लेबनान शांति समझौते पर हस्ताक्षर; नेतन्याहू की इस शर्त से बढ़ी टेंशन
Gestern beim Pro-Hamas Protest am #CheckpointCharlie in Berlin rief eine Pali-Nazi Frau: “Abu Obaida ya habib, udrob udrob Tel Aviv”, Auf Deutsch: “Abu Obaida, mein Lieber, greife Tel Aviv an.” Abu Obaida ist der Sprecher des militärischen Flügels der Hamas. pic.twitter.com/84AiA2EgMa — Markus Schaub 🎗️ (@M_Schaub) August 10, 2025
बंधकों के परिजनों ने इस योजना को मौत की घंटी बताते हुए आम हड़ताल का आह्वान किया है। बंधक और लापता परिवार फोरम ने कहा, हमारे प्रियजनों की बलि देने के सरकार के फैसले पर एक लाल झंडा लहरा रहा है। फोरम ने सरकार से अपील की कि युद्ध बंद किया जाए और बंधकों को सुरक्षित लौटाया जाए।
सेना भी सरकार के फैसले के खिलाफ
इजराइली सेना ने भी इस योजना पर आपत्ति जताई है। सेना का कहना है कि गाजा पर नियंत्रण लेने से न केवल बंधकों की सुरक्षा खतरे में पड़ेगी, बल्कि सैनिकों के लिए भी खतरा बढ़ेगा और वहां की मानवीय स्थिति और खराब हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में US की नई उप-प्रतिनिधि होंगी टैमी ब्रूस, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बता दें कि सरकार की इस योजना में पांच प्रमुख उद्देश्य शामिल हैं। जिसमें हमास को निरस्त्र करना, सभी बंधकों की वापसी, गाजा पट्टी का विसैन्यीकरण, क्षेत्रीय सुरक्षा नियंत्रण इजराइल के हाथ में लेना, ऐसा वैकल्पिक नागरिक प्रशासन स्थापित करना जो हमास या फिलिस्तीनी प्राधिकरण से संबद्ध न हो।
Benjamin netanyahu gaza takeover plan tel aviv protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














