VIDEO: किम जोंग उन को लुकाशेंको ने भेंट की ‘ऑटोमैटिक राइफल’; बोले- दुश्मन दिखे तो काम आएगी
Lukashenko Kim Jong Un Meeting: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने अपनी पहली आधिकारिक उत्तर कोरिया यात्रा के दौरान किम जोंग उन को बेलारूस निर्मित एक आधुनिक राइफल तोहफे में दी है।
- Written By: अमन उपाध्याय
किम जोंग उन और अलेक्जेंडर लुकाशेंको, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Belarus President Lukashenko Gifts Rifle: अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों और पश्चिमी देशों के दबाव के बीच बेलारूस और उत्तर कोरिया के रिश्ते एक नए और ‘हथियारबंद’ दौर में प्रवेश कर गए हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने उत्तर कोरिया की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान किम जोंग उन को एक विशेष तोहफा देकर दुनिया का ध्यान खींचा है।
राइफल और लुकाशेंको का ‘मजाकिया’ अंदाज
प्योंगयांग में हुई इस मुलाकात के दौरान लुकाशेंको ने किम जोंग उन को बेलारूस में बनी एक आधुनिक ऑटोमैटिक राइफल भेंट की। यह तोहफा देते समय लुकाशेंको काफी हल्के-फुल्के अंदाज में नजर आए और उन्होंने मुस्कुराते हुए किम से कहा कि वह राइफल मैं आपको इसलिए दे रहा हूं कि अगर कोई दुश्मन दिखाई दे तो काम आ जाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किम जोंग उन इस राइफल को बहुत गंभीरता से हैंडल करते और उसका निरीक्षण करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
देखें VIDEO-
Lukashenko gifted Kim Jong Un a rifle “in case enemies show up.” pic.twitter.com/7lQUGgJoFK — Open Source Intel (@Osint613) March 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
UAE के बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन हमला, जनरेटर रूम में लगी भीषण आग; जानें ताजा हालात
नीदरलैंड के अफ्सलाउटडाइक डैम पर पहुंचे PM मोदी, जानिए क्यों दुनिया भर में होती है इसकी चर्चा
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय थेरेपिस्ट की घिनौनी करतूत, 61 महिलाओं से की दरिंदगी, अब हुई 14 साल की जेल
ऐतिहासिक ‘मित्रता और सहयोग की संधि’
इस यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पहलू दोनों देशों के बीच ‘मित्रता और सहयोग की संधि’ पर हस्ताक्षर करना रहा। लुकाशेंको और किम ने कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 10 से अधिक समझौतों पर चर्चा की है। लुकाशेंको ने स्पष्ट किया कि दोनों देश अब रिश्तों के एक नए दौर में पहुंच चुके हैं और पुराने समय के पश्चिमी दबाव अब उन पर काम नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें:- अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान; 41 दिनों की कामबंदी से मची अफरा-तफरी, ट्रंप ने जारी किया आदेश
रूस के दो मजबूत सहयोगियों का साथ
यह मुलाकात रणनीतिक रूप से भी काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि बेलारूस और उत्तर कोरिया दोनों ही रूस के करीबी सहयोगी हैं और यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में मॉस्को को विभिन्न स्तरों पर समर्थन प्रदान कर रहे हैं। ऐसे समय में, जब रूस और उसके सहयोगी देशों पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी दबाव और आर्थिक प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं इन नेताओं की यह मुलाकात एक स्पष्ट संदेश देती है कि वे वैश्विक दबाव के बावजूद एकजुट बने हुए हैं। मुलाकात के दौरान किम जोंग उन ने लुकाशेंको को कई खास उपहार भी भेंट किए जो दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और सहयोग का संकेत माने जा रहे हैं।
