-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Bangladeshi Political Analysts Urge India For Support Power Transfer Process In Bangladesh
Bangladesh: भारत के पीछे लगा बांग्लादेश, सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया में मांग रहा सहयोग
- Written By: साक्षी सिंह
कई राजनीतिक विश्लेषकों और विदेशी संबंध और सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञों ने कहा कि अगर भारत बांग्लादेश में हो रही सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया का समर्थन करता है। साथ ही किसी एक व्यक्ति और पार्टी पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अन्य राजनीतिक दलों के साथ भी संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ता है, तो इससे उसे फायदा होगा।

मोहम्मद यूनुस
ढाका: बांग्लादेश के राजनीतिक विशेषज्ञों ने भारत से सहयोग की उम्मीद जताई है। कई राजनीतिक विश्लेषकों और विदेशी संबंध और सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि अगर भारत बांग्लादेश में हो रही सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया का समर्थन करता है। साथ ही किसी एक व्यक्ति और पार्टी पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अन्य राजनीतिक दलों के साथ भी संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ता है, तो इससे उसे फायदा होगा।
विश्लेषकों का यह भी मानना है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ व्यवहार दोनों देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण कारक होगा।
भारत बांग्लादेश एक दूसरे पर निर्भर
सम्बंधित ख़बरें
UPI New Zealand: पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, अब न्यूज़ीलैंड में भी चलेगा भारत का अपना UPI पेमेंट
लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Red Fort Bomb Threat: दिल्ली के लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस के कॉल से हड़कंप
China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
अग्रणी थिंकटैंक बीईआई यानी बांग्लादेश एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के प्रमुख हुमायूं कबीर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा कि मुझे लगता है कि हमारे संबंधों को फिर से तय करने के लिए आपसी समझ शुरुआती बिंदु होनी चाहिए, क्योंकि हम एक-दूसरे पर निर्भर हैं, इसलिए हमें अपने संबंधों को पुनर्निर्धारित करने के लिए एक-दूसरे की जरूरत है।
भारत के लिए मौका
हुमायूं कबीर ने कहा कि बांग्लादेश का पड़ोसी होने के नाते भारत मुश्किल समय में हमेशा हमारे साथ रहा है। साथ ही बदलाव की मौजूदा प्रक्रिया के दौरान भी यदि वह हमारा समर्थन करता है तो मुझे लगता है कि बांग्लादेश के लोग भारत को एक मित्र के रूप में देखेंगे।
धीरे से भारत को कटाक्ष
कबीर ने आगे कहा कि भारत यदि बांग्लादेश में जारी सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया का सकारात्मक तरीके से समर्थन करता है। और इस बदलाव की विशिष्टता को ध्यान में रखते हुए किसी एक व्यक्ति और पार्टी पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अन्य राजनीतिक दलों के साथ संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ता है तो इससे उसे लाभ होगा।
बांग्लादेश की वास्तविकता देखनी चाहिए
बीआईपीएसएस यानी बांग्लादेश शांति एवं सुरक्षा अध्ययन संस्थान (BIPSS) के अध्यक्ष सेवानिवृत्त मेजर जनरल मुनीरुज्जमां ने कहा कि भारत को बांग्लादेश की वास्तविकता देखनी चाहिए, जहां जन क्रांति हुई है।
उन्होंने कहा, भारत को इतिहास के सही पक्ष की तरफ होना चाहिए और बांग्लादेश के लोगों के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त करनी चाहिए। बहुत लंबे समय से उन्हें एक विशेष पार्टी और नेता का पक्ष लेते देखा गया है।
मुनीरुज्जमां ने पीटीआई से कहा कि द्विपक्षीय संबंध लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हम भारत से ऐसी मित्रता की उम्मीद करते हैं, जो हमारे राष्ट्रीय हित पर आधारित हो।
बांग्लादेश के ‘सेंटर फॉर पॉलिसी डायलॉग (CPD) के अर्थशास्त्री देबप्रिय भट्टाचार्य ने कहा कि शांति, सुरक्षा और विकास के दृष्टिकोण से बांग्लादेश और भारत के संबंध दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
भट्टाचार्य ने पीटीआई से कहा कि बांग्लादेश ने भारतीय जनता के फैसले का सम्मान करते हुए कांग्रेस के सत्ता से हटने के बाद भाजपा की सरकार को सहयोग दिया और इससे उसे लाभ हुआ।
भारत को भी अब ऐसा ही करना चाहिए, क्योंकि छात्र-नागरिक विद्रोह के माध्यम से अवामी लीग सरकार को सत्ता से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भारत को विश्वास और आपसी हित के आधार पर संबंधों का पुनर्निर्माण करना होगा
उसे संबंधित देश के किसी विशेष राजनीतिक दल का बंधक नहीं रहना चाहिए। क्योंकि यह संबंध द्विदलीय सहमति पर आधारित होना चाहिए और दोनों देशों को इस दिशा में काम करने की जरूरत है।
भट्टाचार्य ने आगे कहा, हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एक देश में धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय दूसरे देश में बहुसंख्यक है और इसलिए हमारे देशों में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ व्यवहार हमारे संबंधों में एक महत्वपूर्ण कारक होगा।
मोहम्मद यूनुस
सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने आठ अगस्त को ऐसे समय में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली, जब देश हिंसा और अराजकता से जूझ रहा है।
हसीना को सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रणाली के खिलाफ छात्रों के बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद इस्तीफा देना पड़ा था और इसके बाद वह पांच अगस्त को देश छोड़कर भारत चली गई थीं। (एजेंसी)
Bangladeshi political analysts urge india for support power transfer process in bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMसोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तानी गैंगस्टर’ से संपर्क पड़ा भारी; नागपुर और विदर्भ से 17 युवक गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 02:33 PMभूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Jul 11, 2026 | 02:32 PMफीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Jul 11, 2026 | 02:29 PMमुंबई-पुणे रेल मार्ग पर ट्रैक बहाली में बारिश का झटका: 15 मीटर भराव बहा; रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक
Jul 11, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














