Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश में जनता का बदल रहा मूड, चुनावी रण में फंसे Nobel विजेता यूनुस

बांग्लादेश में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर किए गए एक सर्वे में सामने आया है कि युवाओं का सबसे अधिक समर्थन BNP पार्टी को मिल रहा है। सर्वे के अनुसार, युवा आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट हैं, लेकिन..

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 10, 2025 | 01:48 PM

मोहम्मद यूनुस, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ढाका: बांग्लादेश में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। जल्द ही होने वाले आम चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल जोर-शोर से तैयारियों में लगे हैं। इस बार खास बात यह है कि चुनाव शेख हसीना की गैरमौजूदगी में हो रहा है, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि अगली सरकार किसकी होगी। देश के प्रमुख समाचार माध्यम इस विषय पर लगातार जनमत सर्वेक्षण कर रहे हैं।

हाल ही में एक ऐसे ही सर्वे ने प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस की चिंता बढ़ा दी है। सर्वे के मुताबिक, खालिदा जिया की पार्टी बीएनपी (BNP) को सबसे अधिक समर्थन मिल रहा है, जबकि यूनुस समर्थित आंदोलनकारियों द्वारा गठित नई पार्टी एनसीपी (NCP) को केवल तीसरा स्थान मिला है। SANEM नामक अखबार द्वारा युवाओं के बीच कराए गए इस सर्वे में BNP को 39%, जमात को 22% और NCP को मात्र 16% वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

अन्य दलों को लेकर है ये अनुमान

यह भी अनुमान लगाया गया है कि अन्य धार्मिक दलों को 4.59 प्रतिशत, जातीय पार्टियों को 3.77 प्रतिशत और अन्य छोटे दलों को 0.57 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। वहीं, 51 प्रतिशत लोगों का मानना है कि अंतरिम सरकार देश में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सक्षम है। इसके बावजूद, अधिकांश लोगों ने सरकार गठन के लिए एनसीपी को अपनी पहली पसंद नहीं बताया है।

सम्बंधित ख़बरें

1979 के बाद सबसे कमजोर हुआ ईरान! खुफिया रिपोर्ट के बाद क्या राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे ‘फाइनल स्ट्राइक’?

बांग्लादेश का ‘काला कानून’, अब अल्पसंख्यकों और पुलिस के हत्यारों को मिलेगी रिहाई, यूनुस सरकार का बड़ा फैसला

‘ऑपरेशन आइसवर्म’ क्या था! रिसर्च की आड़ में अमेरिका ने डेनमार्क को कैसे दिया धोखा? 1997 में खुली थी पोल

इमरान खान की PTI के बाद अब MQM पर गिरी गाज, PAK आर्मी ने छीनी बड़े नेताओं की सुरक्षा, क्या है बड़ी वजह?

एक हालिया सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि 50 प्रतिशत युवाओं को देश की आर्थिक स्थिरता पर भरोसा है, जबकि 35 प्रतिशत युवा देश की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। वहीं, 94 प्रतिशत युवाओं को विश्वास है कि आने वाले चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होंगे। हालांकि, जब बात राजनीतिक बदलाव की आती है, तो युवा पीढ़ी अधिक उम्मीद नहीं रखती और इस मोर्चे पर निराश नजर आती है।

भयानक बाढ़ से हाहाकार, अमेरिका के टेक्सास में 100 से अधिक लोगों की मौत, कई लापता

वादा पूरा नहीं कर सके यूनुस

जब मोहम्मद यूनुस ने देश की सत्ता संभाली थी, तब उन्होंने वादा किया था कि छह महीने के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। लेकिन सरकार को बने अब लगभग एक साल हो चुका है और अभी तक चुनाव नहीं हुए हैं। इस देरी को लेकर उन पर दबाव बढ़ने लगा, जिसके चलते उन्होंने चुनाव कराने का फैसला तो किया, लेकिन इसी बीच उनके करीबी सहयोगियों ने अपनी राजनीतिक पार्टी की नींव रख दी।

युवा नहीं दे रहे हैं समर्थन

पिछले साल छात्र आंदोलनों का प्रमुख चेहरा रहे यूनुस के करीबी नाहिद इस्लाम ने NCP नामक नई पार्टी बनाई है और अब वह आगामी चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। माना जा रहा था कि अगर NCP को जीत मिलती है, तो देश की सत्ता वर्तमान अंतरिम सरकार के हाथों में ही बनी रहेगी। लेकिन हालिया सर्वेक्षणों में देखा गया है कि युवाओं ने NCP को खास समर्थन नहीं दिया है।

Bangladesh youth poll bnp ncp elections muhammad yunus public mood shift

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2025 | 01:52 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Muhammad Yunus
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.