-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- America Texas Flood Tragedy Over 100 Dead Many Missing
भयानक बाढ़ से हाहाकार, अमेरिका के टेक्सास में 100 से अधिक लोगों की मौत, कई लापता
- Written By: अमन उपाध्याय
टेक्सास में आई भीषण बाढ़ के चलते 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है। कई लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है। अधिकारियों का मानना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

भयानक बाढ़ से तबाही, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिका के टेक्सास राज्य में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसके निशान अब तक देखे जा सकते हैं। मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों की जान चली गई है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटा हुआ है। बाढ़ की चपेट में आने वालों में वे बच्चियां भी शामिल हैं जो इलाके में कैंपिंग के लिए गई थीं। इस बीच यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं।
टेक्सास हिल कंट्री में स्थित ग्रीष्मकालीन शिविर ‘कैंप मिस्टिक’ के आयोजकों ने बताया कि शिविर में शामिल 27 लोगों की बाढ़ की वजह से मौत हो गई है। केर काउंटी प्रशासन के अनुसार, शिविर में भाग ले रहे 11 अन्य लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि ‘कैंप मिस्टिक’ सहित इस काउंटी में आयोजित विभिन्न ग्रीष्मकालीन शिविरों से अब तक 28 बच्चों समेत कुल 84 लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
कंट्री इलाके में भारी तबाही
शुक्रवार तड़के हुई मूसलधार बारिश के चलते ग्वाडालूप नदी का जलस्तर सिर्फ 45 मिनट में करीब 26 फीट (लगभग 8 मीटर) तक बढ़ गया, जिससे टेक्सास हिल कंट्री इलाके में भारी तबाही देखने को मिली। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव टीमें लगातार जुटी हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत के ब्रह्मोस और आकाश के दीवाने हुए ये देश… PM मोदी के विदेशी दौरे से पहले पूर्व राजदूत का बड़ा दावा
हमारे पास भारत…US-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेतन्याहू ने वेंस को दिया करारा जवाब, इंडिया को बताया खास दोस्त
उधर खामेनेई के जनाजे की तैयारी… इधर इजरायल ने मोजतबा को दे डाली धमकी, रक्षा मंत्री बोले- वैसा ही करेंगे हाल
प्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक
बाढ़ से हुए नुकसान को देख भावुक हुआ सैनिक
हर साल औसतन 125 लोगों की मौत
अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा के मुताबिक, पिछले 25 वर्षों में हर साल औसतन 125 लोगों की मौत बाढ़ के चलते हुई है। इनमें अधिकतर जानें अचानक आई बाढ़ की वजह से गईं। सितंबर 2024 में अमेरिका में तूफान हेलेन ने तबाही मचाई थी। इस तूफान का असर फ्लोरिडा, जॉर्जिया, कैरोलिनास, टेनेसी और वर्जीनिया जैसे राज्यों में देखा गया। मौसम सेवा के अनुसार, इस आपदा में लगभग 250 लोगों की जान गई थी। इनमें अधिकांश मौतें तेज हवाओं से नहीं, बल्कि अंदरूनी क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ के कारण हुई थीं।
हैदराबाद के परिवार की अमेरिका में मौत, सड़क हादसे ने छीन लिया सबकुछ
अमेरिका में कहर बनकर टूटीं बाढ़ की आपदाएं
| वर्ष | स्थान / राज्य | कारण | मौतें |
|---|---|---|---|
| 2022 | केंटकी | बाढ़ | 45 |
| अगस्त 2021 | वेवरली, टेनेसी | भारी बारिश व नदियों का उफान | 20 |
| अगस्त 2017 | टेक्सास | तूफान हार्वे और अचानक बाढ़ | 68 |
| जून 2016 | वेस्ट वर्जीनिया | तूफान और बाढ़ | 23 |
| अक्टूबर 2012 | न्यूयॉर्क व आसपास | सुपरस्टॉर्म सैंडी व बाढ़ | 147 |
| 2011 | ओक्लाहोमा, मिसौरी, अर्कांसस, लुइसियाना, टेनेसी | भारी बारिश और बर्फबारी के कारण | 24 |
| सितंबर 2008 | गैल्वेस्टन, टेक्सास | तूफान आइक और बाढ़ | 100+ |
| 2005 | लुइसियाना और अन्य राज्य | तूफान कैटरीना और बाढ़ | लगभग 1,400 |
| जून 2001 | ह्यूस्टन, टेक्सास | उष्णकटिबंधीय तूफान एलिसन और बाढ़ | 41 |
America texas flood tragedy over 100 dead many missing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
देविका रानी ने दिया पहला ब्रेक, देवदास और मुगल-ए-आजम ने बनाया ट्रेजिडी किंग, दिलीप कुमार की दिलचस्प कहानी
Jul 07, 2026 | 06:02 AMApple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Jul 07, 2026 | 04:30 AMAaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM














