-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Student Attack Abul Sarkar Release Demand Dhaka University Protest
बांग्लादेश में फिर बवाल, अबुल सरकार की रिहाई मांगने उतरे छात्रों पर बर्बर हमला, ढाका में टेंशन हाई
- Written By: अमन उपाध्याय
Bangladesh Student Protest: बांग्लादेश में सांप्रदायिक तनाव और राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। बाउल कलाकार अबुल सरकार की रिहाई की मांग कर रहे छात्र संगठन पर खुलना में हमला होने के बाद हालात...

अबुल सरकार की रिहाई मांगने उतरे छात्रों पर बर्बर हमला, फोटो (सो. आईएएनएस)
Bangladesh News Hindi: बांग्लादेश में हालात लगातार तनावपूर्ण होते जा रहे हैं। राजनीतिक प्रदर्शन, सांप्रदायिक झड़पें और हिंसा की घटनाओं ने पूरे देश का माहौल अस्थिर बना दिया है। इसी बीच बाउल कलाकार अबुल सरकार की रिहाई की मांग को लेकर खुलना और ढाका में बड़े पैमाने पर छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन देखने को मिले।
बुधवार शाम खुलना शहर के शिबारी चौराहे पर डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स अलायंस के सदस्यों ने अबुल सरकार की गिरफ्तारी के विरोध में मानव श्रृंखला बनाकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुरू किया। यह प्रदर्शन देशभर में बाउल कलाकारों पर हो रहे कथित हमलों, मंदिरों में तोड़फोड़ और सांप्रदायिक हिंसा की निंदा करने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम का हिस्सा था।
कई छात्र घायल
लेकिन प्रदर्शन के कुछ देर बाद ही स्थिति बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ‘स्टूडेंट्स-पीपुल’ के बैनर तले आए एक अन्य समूह ने प्रदर्शनकारियों पर धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रदर्शनकारियों के बैनर छीनकर आग लगा दी, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
अब लाल सागर में मचेगी तबाही! हूतियों ने सऊदी जहाजों की नाकेबंदी का किया ऐलान, तेल बाजार में मचा हड़कंप
ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी… अमेरिकी सैनिक की जान ली तो चुकानी पड़ेगी कई गुना कीमत
युद्ध का ऐलान होते ही एक्शन में ईरान, कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी
बंदर अब्बास से तबरीज तक कोहराम… अमेरिका के भीषण हमले से थर्राया ईरान, निशाने पर परमाणु केंद्र
खुलना मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सोनाडांगा मॉडल थाने के ओसी कबीर हुसैन ने हमले की पुष्टि की। उनके मुताबिक, “डेमोक्रेटिक वामपंथी छात्रों की मानव श्रृंखला पर छात्र और आम जनता में शामिल एक समूह ने हमला किया।”
ढाका तक विरोध की लपटें
हालांकि डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स अलायंस का दावा इससे उलट है। संगठन के जिला जनरल सेक्रेटरी सजीब खान ने कहा कि हमला योजनाबद्ध था और इसमें यूनाइटेड पीपल्स बांग्लादेश (UPB) और इस्लामी छात्र शिबिर के सदस्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि हम दोपहर 3 बजे से प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस मौजूद होने के बावजूद शाम 5 बजे हम पर हमला किया गया।
इस घटना के बाद विरोध की लपटें ढाका तक पहुंच गईं। ढाका यूनिवर्सिटी के वामपंथी छात्र संगठनों ने खुलना हमले और देशभर में बाउल समुदाय पर हाल के हमलों के खिलाफ एक टॉर्च जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए “अबुल सरकार मेरा भाई है, उसकी रिहाई चाहिए”, “सांप्रदायिक आतंकवादियों ने हमला किया”, “लालोन साईं की धरती पर कट्टरपंथ नहीं चलेगा।”
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता गहराई
ढाका यूनिवर्सिटी इकाई के प्रेसिडेंट मेघमल्लर बसु ने आरोप लगाया कि खुलना हमले में छात्र शिबिर, यूपीबी और नेशनल सिटिजन पार्टी के लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक स्पेस लगातार सिकुड़ता जा रहा है और लोकतांत्रिक ताकतों को अपनी बात कहने की भी आजादी मुश्किल हो गई है।
यह भी पढ़ें:- इराक में तबाही! सबसे बड़ी गैस फील्ड पर रॉकेट हमला, अंधेरे में डूबा पूरा इलाका; मची चीख-पुकार
उधर, मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान अल्पसंख्यकों, कलाकारों, सांस्कृतिक संस्थानों और धार्मिक स्थलों पर हमले बढ़ रहे हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता गहराई है।
Bangladesh student attack abul sarkar release demand dhaka university protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Yoga For Flat Belly: फ्लैट टमी के लिए करीना कपूर की योगा ट्रेनर ने बताए 5 असरदार योगासन, आप भी ट्राई करें
Jul 21, 2026 | 11:03 AMNEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं; दोषियों को मिलेगी सजा
Jul 21, 2026 | 11:00 AMSBI फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 7% प्रीमियम पर लिस्ट, अलॉटमेंट बेचें या होल्ड करें? जानिए एक्सपर्ट की राय
Jul 21, 2026 | 10:56 AMपेपर लीक के खिलाफ गडचिरोली में जनसैलाब: जंतर-मंतर के आंदोलन की गूंज, सड़कों पर उतरे हजारों छात्र
Jul 21, 2026 | 10:53 AMJananayagan: विजय थलापति की आखिरी फिल्म का बढ़ा क्रेज, 2600 रुपये में भी खरीद रहे लोग टिकट
Jul 21, 2026 | 10:53 AMगाजियाबाद-दिल्ली रूट पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 53 ट्रेनें प्रभावित और 16 रद्द, टला बड़ा रेल हादसा
Jul 21, 2026 | 10:50 AMरोज़-रोज़ एक जैसी हेयरस्टाइल से हैं परेशान? ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए 10 आसान और एलिगेंट हेयर लुक्स
Jul 21, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














