बांग्लादेश: पूर्व पीएम शेख हसीना का बड़ा ऐलान, 16 दिसंबर को करेंगी वतन वापसी

Sheikh Hasina Return Bangladesh: भारत में रह रहीं शेख हसीना ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने की इच्छा जताई हैं। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से दिल्ली से वापसी के लिए सरकारी विमान उपलब्ध कराने की मांग की हैं।
sheikh hasina
बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीनासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की तैयारी में शेख हसीना

  • दिल्ली से ढाका वापसी के लिए सरकार से मांगा सरकारी विमान

  • वतन वापसी की राह में कानूनी अड़चनें, गिरफ्तारी का भी खतरा

Bangladesh Former PM Sheikh Hasina: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी वतन वापसी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। भारत में निर्वासन का जीवन बिता रहीं हसीना अब 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटना चाहती हैं। खास बात यह है कि उन्होंने वापसी के लिए बांग्लादेश सरकार से सरकारी विमान की व्यवस्था करने की मांग भी की है। उनकी इस घोषणा के बाद बांग्लादेश की राजनीति में हलचल तेज होने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने की इच्छा जताई है। यह तारीख बांग्लादेश के विजय दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी दिन 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तान की हार के बाद बांग्लादेश स्वतंत्र हुआ था।

sheikh hasina
कदम रखते ही कर लेंगे गिरफ्तार... हसीना की वतन वापसी पर बांग्लादेश ने दी चेतावनी; हिंसा भड़काने का लगाया आरोप

सरकार से की सरकारी विमान की मांग

हसीना का कहना है कि 5 अगस्त 2024 को उन्हें बांग्लादेश के विमान से भारत लाया गया था। ऐसे में अब उनकी वापसी के लिए भी बांग्लादेश सरकार को विमान उपलब्ध कराना चाहिए। उन्होंने बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जरिए दिल्ली से ढाका पहुंचने की व्यवस्था करने की मांग की है।

वापसी की राह में कानूनी मुश्किलें

शेख हसीना की वापसी आसान नहीं दिखाई दे रही है। बांग्लादेश में उनकी पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध है और 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा से जुड़े मामले में उन्हें अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। हसीना इन आरोपों को खारिज करती रही हैं।

वहीं, बांग्लादेश सरकार की ओर से संकेत दिया गया है कि देश लौटने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा सकता है। ऐसे में 16 दिसंबर की तारीख दक्षिण एशिया की राजनीति और भारत-बांग्लादेश संबंधों के लिहाज से अहम हो सकती है।

तारिक रहमान के सामने राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियां

फरवरी में हुए चुनावों के बाद बीएनपी नेता तारिक रहमान के नेतृत्व में सरकार बनी। सत्ता संभालने के बाद से ही सरकार को कई मोर्चों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आर्थिक दबाव के साथ-साथ राजनीतिक विरोध और शेख हसीना की वापसी को लेकर चल रही चर्चाएं भी सरकार के लिए अहम मुद्दे बन गई हैं।

इसके अलावा क्षेत्रीय तनाव और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर भी देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। ऐसे माहौल में शेख हसीना की संभावित वापसी का मुद्दा तारिक रहमान सरकार के लिए राजनीतिक रूप से संवेदनशील हो सकता है।

sheikh hasina
8 समझौते और 15,000 करोड़ रुपये का पैकेज... PM मोदी-बालेन शाह की मुलाकात में हुए बड़े फैसले

शेख हसीना की वापसी को लेकर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

शेख हसीना की भारत में मौजूदगी और उनकी संभावित वापसी को लेकर बांग्लादेश में सवाल उठ रहे हैं। इसी मुद्दे पर विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत का रुख स्पष्ट किया गया।

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि शेख हसीना को लेकर भारत की तरफ से किसी शर्त की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। एक पत्रकार ने बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सवाल पूछा था। इस रिपोर्ट में भारतीय अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया था कि भारत ने शेख हसीना को लेकर दो शर्तें रखी हैं।

इसके जवाब में विदेश राज्य मंत्री शमा ओबेद ने कहा कि उन्हें किसी आधिकारिक स्रोत से ऐसी जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के विदेश मंत्रालय या सरकार की ओर से आधिकारिक बयान आने पर ही इस बारे में प्रतिक्रिया दी जाएगी।