Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यूनुस ने खोला ISI का ‘दरवाजा’, बांग्लादेश में पाक की चाल से भारत की बढ़ी टेंशन

Visa free travel: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच राजनयिकों को वीजा-मुक्त यात्रा की अनुमति देने वाला समझौता हुआ है। भारत ने इस पहल पर चिंता व्यक्त की है, क्योंकि इससे आईएसआई से जुड़े अधिकारियों की...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 25, 2025 | 10:42 AM

बांग्लादेश में पाक की चाल से भारत की बढ़ी टेंशन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bangladesh Pakistan News: जिस पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हमेशा दुख पहुंचाया, आज उसी के साथ मोहम्मद यूनुस गले मिल रहे हैं। सच तो यह है कि बांग्लादेश अब पाकिस्तान का समर्थक बन गया है। अब दोनों देशों के बीच वीजा-मुक्त यात्रा पर समझौता हो चुका है, जिसके तहत अधिकारियों के लिए बिना वीजा के आवाजाही की अनुमति दी गई है।

ऊपरी तौर पर यह कहा जा रहा है कि अब दोनों देशों के राजनयिकों को आने-जाने में कोई रोक नहीं होगी, लेकिन हकीकत यह है कि पाकिस्तान इसका फायदा उठाकर अपने आईएसआई एजेंटों को बांग्लादेश भेजेगा। वह अपने गंदे मंसूबों को अंजाम देने के लिए बांग्लादेश की जमीन का इस्तेमाल करेगा। इसका सीधा असर भारत की सुरक्षा पर पड़ेगा, क्योंकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिशें रचने के लिए बांग्लादेश को अपना ठिकाना बना सकता है। यही सबसे बड़ी चिंता का विषय है।

वीजा-मुक्त यात्रा के प्रस्ताव पर सहमति

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी और बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार जहांगिर आलम चौधरी के बीच ढाका में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने वीजा-मुक्त यात्रा के प्रस्ताव पर सहमति जताई। पाकिस्तान ने अपनी आधिकारिक प्रतिक्रिया में कहा कि राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा देने के मामले में एक सकारात्मक समझौता हुआ है। हालांकि, इस नियम को कब से लागू किया जाएगा, इसकी कोई निश्चित तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

ट्रंप का होमुर्ज पर दुनिया को साफ संदेश…अपना-अपना देखो, देश के नाम संबोधन में बोले- हमें उसकी जरूरत नहीं

ईरान युद्ध से निकलने को तैयार है अमेरिका! ट्रंप ने देश के नाम भाषण में दिए पांच हिंट, अब क्या करेगा इजरायल?

इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, भूकंप के बाद 1,000 किमी तक अलर्ट जारी

‘अमेरिका ने हासिल की प्रचंड जीत, हमारे कंट्रोल में ईरान की फौज’ राष्ट्र के नाम सबोधन में ट्रंप का दावा

भारत ने इस कदम पर गंभीर चिंता व्यक्त की है, क्योंकि इससे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों की गतिविधियां बढ़ने की आशंका है। इससे देश की पूर्वी और पूर्वोत्तर सीमाओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है।

यह भी पढे़ें:- चाय पर चर्चा के बाद मोदी-किंग की मुलाकात, पीएम ने भेंट में दिया खास तोहफा

भारत को लेकर गहरी साजिश

सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश में पाकिस्तानी अधिकारियों और आईएसआई एजेंटों की बढ़ती मौजूदगी से भारत-विरोधी इस्लामी संगठनों को अधिक समर्थन मिल सकता है, जिससे देश की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आशंका यह भी है कि पाकिस्तान, राजनयिक यात्राओं के बहाने अपने खुफिया एजेंटों को बांग्लादेश भेजकर उसकी भूमि का उपयोग भारत के विरुद्ध गतिविधियों के लिए कर सकता है।

सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए समिति गठित

बांग्लादेश और पाकिस्तान ने पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के बीच आदान-प्रदान कार्यक्रम शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है। इस संबंध में बांग्लादेश का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (इस्लामाबाद) का दौरा करेगा। दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने गृह सचिव खुर्रम आगा की अध्यक्षता में एक संयुक्त समिति भी गठित की है। बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान की ‘सुरक्षित शहर’ परियोजना और राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का अवलोकन भी करेगा।

Bangladesh pakistan visa free travel india concerns

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2025 | 10:42 AM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Muhammad Yunus
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.