अली खामेनेई की अंतिम यात्रा को लेकर क्यों सहमा ईरान? 1989 की वो घटना जिसने तेहरान को फिर कर दिया सतर्क
Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की अंतिम यात्रा आज तेहरान में निकाली जा रही है। 1989 की भगदड़ को याद करते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
अली खामेनेई , फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Ali Khamenei Funeral Security: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की अंतिम यात्रा का आज सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण दिन है। सोमवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई इस अंतिम यात्रा में तेहरान की सड़कों पर एक करोड़ से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले दो दिनों से तेहरान की ग्रैंड मोसल्ला मस्जिद में अंतिम दर्शन के लिए रखे जाने के बाद अब खामेनेई के पार्थिव शरीर को पूरे शहर में घुमाया जा रहा है।
ईरान में 1989 को क्या हुआ था?
ईरानी प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती भीड़ को नियंत्रित करना और साल 1989 जैसी किसी भी अनहोनी को रोकना है। बता दें कि ईरान के पहले सुप्रीम लीडर आयतुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी के अंतिम संस्कार के दौरान करीब 1 करोड़ लोग उमड़ पड़े थे। उस समय भीड़ इतनी बेकाबू हो गई थी कि 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 10,000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि शोक मनाने वालों ने शव वाहन को घेर लिया था, जिससे खुमैनी के कफन का कपड़ा फट गया था और उनका शव जमीन पर गिर गया था, जिसके बाद हेलीकॉप्टर का सहारा लेना पड़ा था।
सुरक्षा के लिए बनाई गईं कंक्रीट की दीवारें
पुरानी गलतियों से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मस्जिद के भीतर भगदड़ रोकने के लिए ताबूत और जनता के बीच बड़ी-बड़ी कंक्रीट की दीवारें खड़ी की गई थीं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अंतिम यात्रा के दौरान आम लोगों को ताबूत के कितने करीब जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ताबूत के पास भीड़ जमा न हो पाए।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च
जेडी वेंस के ‘अकेले इजरायल’ वाले दावे पर नेतन्याहू का जवाब, भारत को बताया अपना सबसे ताकतवर दोस्त
ट्रंप की दो अहम मुलाकातों पर दुनिया की नजर, NATO Summit में आखिर क्या होने वाला है?
मिडिल ईस्ट में बड़े बदलाव की आहट! कतर पहुंचे एस. जयशंकर, PM अल-थानी के साथ इन मुद्दों पर हुई चर्चा
पूरे तेहरान शहर में अंतिम यात्रा
सोमवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई यह अंतिम यात्रा पूरे तेहरान शहर में लगभग 10 से 12 घंटे तक चलेगी। आयोजकों के अनुसार, इसके बाद मंगलवार को धार्मिक शहर कोम और बुधवार को इराक के पवित्र शहरों नजफ व कर्बला में भी इसी तरह के शोक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और फिर गुरुवार को खामेनेई को उनके पैतृक शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
Now underway The massive turnout of mourners in the early hours of the funeral procession for the pure body of Martyr Imam Sayyid Ali Khamenei Enghelab Square, Tehran#WeMustRise#MartyrKhamenei pic.twitter.com/fOzRT6AeEV — Khamenei Media (@Khamenei_m) July 6, 2026
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च
कहां हैं मोजतबा खामेनेई?
अंतिम संस्कार के इन कार्यक्रमों के बीच नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि रविवार को अली खामेनेई के तीन बेटे सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए, लेकिन मोजतबा अब तक सामने नहीं आए हैं। आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि वह हवाई हमलों में घायल हुए थे, लेकिन उनकी चोटों की गंभीरता पर रहस्य अभी भी बरकरार है।
