- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Government Will Amend Law To End The Special Security Of Sheikh Hasina Her Family
शेख हसीना और परिवार पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ढहा रही जुर्म, दी गई विशेष सुरक्षा ली वापस
बांग्लादेश में शेख हसीना और उनके परिवार के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके करीबी रिश्तेदारों को दी गई विशेष सुरक्षा गुरुवार को वापस ले ली।
- Written By: साक्षी सिंह

शेख हसीना
ढाका: बांग्लादेश में शेख हसीना और उनके परिवार के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके करीबी रिश्तेदारों को दी गई विशेष सुरक्षा गुरुवार को वापस ले ली। अंतरिम सरकार ने कुछ दिन पहले ही उनके राजनयिक पासपोर्ट भी रद्द कर दिए थे।
बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी की गई खबर में बताया गया कि मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली सलाहकार परिषद ने पूर्व प्रधानमंत्री हसीना और उनके करीबी रिश्तेदारों को दी गई विशेष सुरक्षा को हटाने के लिए विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2021 में संशोधन करने का फैसला किया है।
ये भी पढ़ें:-Pakistan को उसी की भाषा में देंगे जवाब, पड़ोसी देशों पर बरसे जयशंकर, बोले- अब बातचीत का दौर खत्म
सम्बंधित ख़बरें
BCB ने उठाया एक और बड़ा कदम, अध्यक्ष तमीम इकबाल ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों की बढ़ाई सैलरी
भारत-बांग्लादेश संबंधों में नया अध्याय! जयशंकर से मिले खलीलुर रहमान, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग पर बनी सहमति
Tamim Iqbal ने पहली ही बैठक में किया बड़ा ऐलान, BCB की प्रतिष्ठा वापस लाने के लिए उठाए ये कदम
BCB ने लिया बड़ा फैसला, मेहदी हसन मिराज वनडे और लिटन दास टी20 वर्ल्ड कप में करेंगे बांग्लादेश की कप्तानी
प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद हसीना (76) पांच अगस्त को भारत आ गई थीं, जिसके बाद बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने संसद को भंग कर दिया था। वर्तमान में हसीना पर बांग्लादेश में 75 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से लगभग आधे मामलों में उन पर हत्या के आरोप लगाए गए हैं।
क्या कहा गया बयान में
मुख्य सलाहकार कार्यालय ने सलाहकार परिषद की बैठक के बाद एक बयान में कहा कि छात्र और जनता के व्यापक प्रदर्शन के बाद आठ अगस्त 2024 को एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया है, जिसमें मुख्य सलाहकार और अन्य सलाहकार शामिल हैं।
बयान में कहा गया कि विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2021 पिछली सरकार के निर्णय के बाद लागू किया गया था। इसके बाद 15 मई 2015 को इस कानून के तहत हसीना और उनके करीबी रिश्तेदारों को विशेष सुरक्षा और लाभ प्रदान करने के लिए एक राजपत्र जारी किया गया।
सीएओ द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया यह कानून केवल एक परिवार के सदस्यों को विशेष राजकीय लाभ प्रदान करने के लिए बनाया गया था जो साफ तौर से भेदभावपूर्ण है। उसने कहा कि अंतरिम सरकार सभी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने के लिए दृढ़तापूर्वक प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें:-Pakistan News: पाकिस्तान में भूस्खलन, एक ही परिवार के 12 सदस्यों की मौत
उसने कहा कि बदले हुए हालत के कारण मौजूदा कानून के अनुरूप ‘बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के परिवार’ से संबंधित प्रावधानों को प्रशासनिक प्रबंधन के तहत लागू करना संभव नहीं है।
Bangladesh government will amend law to end the special security of sheikh hasina her family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














