-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Balochistan Will Be Separated From Pakistan Shahbaz Sharif In Trouble
टुकड़ों में बंटेगा पाकिस्तान! अलग होगा बलुचिस्तान….BLA के आगे असहाय नजर आ रहे शहबाज शरीफ
- Written By: Saurabh Pal
आतंक का गढ़ बन चुके पाकिस्तानी छप्पर में उसी के चूल्हे की आग लग गई है। भारत के खिलाफ तरह-तरह की साजिशें रचने वाला पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंटने के कगार पर पहुंच गया है।

शहबाज शरीफ और बलूच लड़ाके (फोटो- नवभारत डिजाइन)
इस्लामाबादः आतंक का गढ़ बन चुके पाकिस्तानी छप्पर में उसी के चूल्हे की आग लग गई है। भारत के खिलाफ तरह-तरह की साजिशें रचने वाला पाकिस्तान दो टुकड़ों में बंटने के कगार पर पहुंच गया है। सरकार की उपेक्षा, सेना का अत्याचार और संसाधनों की लूट से त्रस्त बलूची जनता अब खुद को पाक्सितान से अलग मानने लगी है। यही वजह है कि विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। आज बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया।
डॉन न्यूज के मुताबिक ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार हैं, जिन्हें बंधक बनाया गया है। इसके साथ ही बलूच लड़ाकों द्वारा हाईजैक की जिम्मेदारी लेते हुए पाकिस्तान को धमकी दी गई है कि यदि हवाई हमले किए गए तो 100 बंधकों जान से मार देंगे।
पाकिस्तानी सेना पर भारी पड़ रहे बलूच लड़ाके
जानकारी के मुताबिक यह हमला माछ इलाके में गुडलार और पीरोकरी के बीच हुआ, जहां ट्रेन को रोककर उस पर गोलीबारी की गई। फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर घायल हो गया। हमले के बाद सुरक्षाबलों को तुरंत मौके पर भेजा गया और सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया। पाकिस्तानी आर्मी के जवानों ने एक ऑपरेशन करके ट्रेन को फ्री कराने की कोशिश की, लेकिन बलूच लड़ाकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। बलूच लिबरेशन द्वारा बताया कि इस गोलीबारी में हमने 20 पाक जवानों को मार गिराया है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में पुलिस को निशाना बनाकर बड़ा फिदायीन हमला, 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 15 की गई जान; पूरे इलाके में दहशत
PoK चुनाव में वोट चोरी पर भड़के बिलावल भुट्टो, शहबाज सरकार पर लगाए धांधली के गंभीर आरोप; हिंसा में एक की मौत
पाकिस्तान में प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग, 41 मौतों के बाद PoJK में हालात बेकाबू; इंटरनेट ठप
PoK में नरसंहार! 24 घंटे में मिली 34 लाशें, आसिफ मुनीर की जालिम फौज पर फूटा भारत का गुस्सा, देखें VIDEO
असहाय हुआ पाकिस्तान
एक बार ऑपरेशन फेल होने के बाद पाकिस्तान असहाय नजर आ रहा है। हालांकि लगातार बलूच लिबरेशन आर्मी व हाईजैकरों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। इस हाईजैक से बलूचिस्तान के अलगाववादी गुट को संबल मिला है। वहीं पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है।
बलूच जनता के लिए हालात बद से बदतर
बलूचिस्तान में हालात बदतर होते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को आए दिन पाकिस्तानी सेना के दमन का सामना करना पड़ता है। जबरन गुमशुदगी, फर्जी मुठभेड़ और संसाधनों की लूट ने बलूचों को अपनी ही जमीन पर बेगाना बना दिया है। यही कारण है कि अब यहां आजादी के स्वर और बुलंद हो रहे हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी अलग देश की मांग कर रहा है। यह मांग समय-समय पर तेज होती रहती है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
क्या बलूचिस्तान पाकिस्तान से अलग होगा?
इन हालातों में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या बलूचिस्तान पाकिस्तान से अलग होगा? बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इस क्षेत्र में अलगाववादी आंदोलन तेज हो रहे हैं और यहां के लोग इस्लामाबाद से अलग अपनी स्वतंत्र पहचान चाहते हैं। हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने क्वेटा-पेशावर रेल सेवा को डेढ़ महीने के बाद फिर से शुरू किया था, लेकिन यह हमला दिखाता है कि बलूचिस्तान में स्थिति अब भी बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।
बता दें कि यह पहला हमला बलूच लिबरेशन फ्रंट द्वारा नहीं किया गया है। इससे पहले नवंबर 2024 में क्वेटा रेलवे स्टेशपर आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और 62 लोग घायल हुए थे।
Balochistan will be separated from pakistan shahbaz sharif in trouble
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMMP हाईकोर्ट से मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी राहत; हलफनामे में संपत्ति छिपाने की याचिका खारिज
Aug 05, 2026 | 08:34 PMVIDEO: जब टिकट कलेक्टर ने महिला यात्री को गोद में उठाया! जानें डोम्बिवली स्टेशन की यह भावुक कहानी
Aug 05, 2026 | 08:32 PMअब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 08:31 PMअमेरिका में सेना पर ट्रंप का शिकंजा! सरहद पर तैनात फौजियों के परिवार भेजे जा रहे जेल
Aug 05, 2026 | 08:22 PMSawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Aug 05, 2026 | 08:19 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














