Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बलूचिस्तान ने ठोक दी आजादी की आखिरी कील: पाकिस्तान का नक्शा बदलने की उल्टी गिनती शुरू! अब क्या करेंगे शहबाज?

Balochistan: बलूचिस्तान ने अंतरिम संविधान जारी कर पाकिस्तान के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। मीर यार बलूच और ह्यर्ब्यार मर्री का यह दस्तावेज सिर्फ राजनीतिक घोषणा नहीं, बल्कि पाक के नक्शे पर प्रहार है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 08, 2026 | 07:57 PM

शहबाज शरीफ व बलूचिस्तान चार्टर (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Balochistan News: 8 फरवरी 2026 की तारीख पाकिस्तान के लिए भयावह और हलचल का उदाहरण बन सकती है। वर्षों से जिस खतरे ने इस्लामाबाद के सत्ता गलियारों में नींद उड़ा रखी थी वह अब हकीकत बनकर दुनिया के सामने आ खड़ा हुआ है। यह वही हकीकत है जिससे पाकिस्तान को कभी न कभी रूबरू होना पड़ेगा।

बलूचिस्तान के राष्ट्रवादियों ने अपना ‘अंतरिम संविधान’ जारी कर पाकिस्तान के नक्शे पर सीधे वार किया है। अब साफ है कि इस्लामाबाद के भीतर ही एक नया धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र उभर रहा है और पाकिस्तान का वजूद पहले जैसा मजबूता नहीं रहा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि अब पाक पीएम शहबाज शरीफ का अगला कदम क्या होगा?

इस्लामाबाद से रावलपिंडी तक हलचल

बलूच नेता मीर यार बलूच द्वारा साझा किया गया यह दस्तावेज सिर्फ एक राजनीतिक घोषणा नहीं, बल्कि पाकिस्तान की एकता को सीधी चुनौती माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस दस्तावेज ने रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना मुख्यालय में बैठे जनरल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की नींद उड़ा दी है। यह संविधान पाकिस्तान की नीतियों, सैन्य कार्रवाई और बलूचिस्तान में दशकों से जारी दमन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करने का हथियार बन सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup में पाकिस्तान की ड्रामेबाजी देख भड़के ओवैसी, ‘बेकार’ बताकर लगाई पड़ोसी मुल्क की क्लास

सिंधु जल संधि पर ये खबर सुनकर बिलबिला उठेगा पाकिस्तान! एक्शन में मोदी सरकार, इस बड़े प्रोजेक्ट को दी हरी झंडी

जगह-जगह मस्जिद देख भड़के ट्रंप के करीबी सांसद, बोले- डलास को पाकिस्तान बना दिया; भारत से है खास संबंध

14 शहरों में 76 से अधिक हमले…BLA ने उड़ाई शहबाज-मुनीर की नींद, 362 से अधिक सुरक्षाबलों को मारने का दावा

Patriots, congratulations to all of you.
✌✌⚖️⚖️📋💐
Balochistan’s constitution is published: Let’s initiate nationwide debate on Balochistan Liberation Charter By: Mir Yar Baloch
8th February 2026https://t.co/IBe3N9VIYM
@hyrbair_marri @baluchistan_lc
The sixty million… pic.twitter.com/jj11OTyNHw — Mir Yar Baloch (@miryar_baloch) February 8, 2026

सोशल मीडिया से दुनिया तक पहुंचा संदेश

मीर यार बलूच ने इस ऐतिहासिक दस्तावेज को सोशल मीडिया के ज़रिए सार्वजनिक किया। देखते ही देखते यह बयान और चार्टर अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों, मानवाधिकार संगठनों और प्रवासी बलूच समुदाय के बीच चर्चा का विषय बन गया। पाकिस्तान के लिए यह स्थिति इसलिए भी खतरनाक मानी जा रही है क्योंकि अब यह मुद्दा केवल सीमा के भीतर नहीं, बल्कि वैश्विक विमर्श का हिस्सा बन चुका है।

बलूचिस्तान लिबरेशन चार्टर का ऐलान

‘बलूचिस्तान लिबरेशन चार्टर’ की प्रस्तावना पाकिस्तान के लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है। मीर यार बलूच के मुताबिक, बलूचिस्तान की छह करोड़ माताओं, बहनों, बुज़ुर्गों और युवाओं ने आज़ादी के इस संघर्ष में अनगिनत कुर्बानियां दी हैं। चार्टर में दावा किया गया है कि यह संविधान उन लाखों शहीदों के खून से लिखा गया है, जिन्हें पाकिस्तानी सेना ने या तो गायब किया या फिर अमानवीय यातनाएं दीं।

धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक बलूचिस्तान का खाका

चार्टर साफ शब्दों में कहता है कि बलूचिस्तान न तो पाकिस्तान का हिस्सा है और न ही किसी धार्मिक चरमपंथी विचारधारा का गढ़ है। यह एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनने की आकांक्षा रखता है, जहां सभी धर्मों, समुदायों और विचारों को समान अधिकार मिलेंगे। यह दस्तावेज आधुनिक संविधानिक मूल्यों, मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के अनुरूप एक नए राष्ट्र का ब्लूप्रिंट पेश करता है।

ह्यर्ब्यार मर्री: बलूचिस्तान के ‘अंबेडकर’

इस अंतरिम संविधान का श्रेय बलूच राष्ट्रवादी नेता ह्यर्ब्यार मर्री को दिया जा रहा है। समर्थक उन्हें आधुनिक बलूचिस्तान का ‘अंबेडकर’ और ‘शेख मुजीब-उर-रहमान’ कह रहे हैं। मर्री ने न सिर्फ बलूच आंदोलन को वैचारिक दिशा दी, बल्कि संघर्ष को हथियारों से आगे ले जाकर संविधान और विचारधारा की ज़मीन पर खड़ा करने वाला विजन भी पेश किया है।

18वीं सदी से जारी संघर्ष की विरासत

ह्यर्ब्यार मर्री का यह प्रयास उनके पूर्वजों की उस विरासत को आगे बढ़ाता है, जिसने 18वीं सदी में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष किया था। बाद में यही संघर्ष पाकिस्तान के गठन के बाद भी जारी रहा। चार्टर में साफ कहा गया है कि बलूचों का संघर्ष किसी देश या धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व, संसाधनों और सम्मान के लिए है।

खाड़ी देशों तक पहुंचे चार्टर ने बढ़ाई चिंता

चार्टर का अरबी में अनुवाद कर अबू धाबी और खाड़ी देशों में रहने वाले लाखों बलूचों के बीच बांटा गया है। अफगानिस्तान के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए इसे पश्तो और फारसी में भी अनुवादित किया गया। इसका सीधा संदेश है कि बलूच आंदोलन अब सिर्फ एक क्षेत्रीय विद्रोह नहीं, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की रणनीति बन चुका है।

चारों तरफ से घिरता जा रहा पाकिस्तान

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कदम पाकिस्तान के लिए बेहद असहज स्थिति पैदा कर सकता है। एक तरफ आर्थिक संकट, दूसरी ओर राजनीतिक अस्थिरता और अब बलूचिस्तान का अंतरिम संविधान इन सबने इस्लामाबाद की परेशानी बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि जब प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और जनरल आसिम मुनीर इस चार्टर के निहितार्थों को पूरी तरह समझेंगे, तो आने वाले दिनों में पाकिस्तान की राजनीति और सुरक्षा नीति पर इसका गहरा असर दिख सकता है।

Balochistan constitution is published pakistan map changing shehbaz sharif

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 08, 2026 | 07:57 PM

Topics:  

  • Balochistan
  • Pakistan
  • Shehbaz Sharif

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.