-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Axiom 4 Mission Launch Shubhanshu Shukla Six Times Delayed
कल लॉन्च होगा शुभांशु शुक्ला का Axiom 4 मिशन, छह बार हो चुका है रद्द
- Written By: अक्षय साहू
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 25 जून 2025 को नासा के एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष रवाना होंगे। इस मिशन अंतरिक्ष यात्री 14 दिन स्पेस स्टेशन पर रहेंगे।

शुभांशु शुक्ला और एक्जियोम-4 क्रू के अन्य सदस्य (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला कल यानी 25 जून 2025 को अंतरिक्ष पर रवाना होंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। नासा ने बताया कि एक्सिओम-4 मिशन 25 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन में भारत के साथ हंगरी और पोलैंड भी हिस्सा ले रहे हैं। यह मिशन तीनों देशों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।
नासा ने बताया कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो स्पेसक्राफ्ट 26 जून को शाम 4:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन डॉकिंग करेगा। फॉल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्च करने के बाद क्रू को एक नए स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर भेजा जाएगा। यहां एक्सिओम मिशन 4 के तहत चार देशों के आंतरिक्ष यात्री 14 दिनों तक स्पेस स्टेशन में समय बिताने वाले हैं।
Up next: Falcon 9 will launch @Axiom_Space‘s Ax-4 mission to the @Space_Station no earlier than Wednesday, June 25 from pad 39A in Florida → https://t.co/LU1wyD8uZ0 pic.twitter.com/p2sXnMCEiR — SpaceX (@SpaceX) June 24, 2025
6 बार टाला चुका है लॉन्च
शुभांशु शुक्ला का एक्सिओम-4 मिशन इससे पहले 29 मई को लॉन्च होने वाला था। लेकिन उस समय तकनीकी कारणों से इसे टाल दिया गया था। इसके बाद छह बार लॉन्च की तारीख की घोषणा की गई थी, लेकिन हर बार इसे किसी न किसी कारण से लॉन्च को आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि अब नासा ने 25 जून को इसे लॉन्च करने का फैसला किया है। अगर सब कुछ सही रहा तो शुभांशु राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे।
भारत के लिए यह मिशन कई मायनों में अहम है, खासकर गगनयान मिशन के नजरिए से। इस मिशन का उद्देश्य तीन अंतरिक्ष यात्रियों को कम पृथ्वी कक्षा में भेजना और सुरक्षित रूप से वापस लाना है। गगनयान यान को जीएसएलवी एमके III रॉकेट के माध्यम से प्रक्षिप्त किया जाएगा। मिशन में जीवन रक्षक प्रणाली, क्रू मॉड्यूल और आपातकालीन बचाव प्रणाली जैसी तकनीकों का प्रयोग किया गया है। इसका प्रमुख लक्ष्य भारत को मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता में आत्मनिर्भर बनाना है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
आज इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून, मध्यप्रदेश में जारी हुआ बारिश का रेड अलर्ट
मिशन के पायलट हैं शुभांशु
शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन में बतौर पायलट शामिल होंगे। इस मिशन में उनके साथ हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज्नांस्की-विस्नेव्स्की मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में शामिल होंगे। पूरी टीम का नेतृत्व अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन कर रही हैं, जो नासा की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में गिनी जाती हैं।
Axiom 4 mission launch shubhanshu shukla six times delayed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














