Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Independence Day |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोरोना की वजह से घर पर हैं? तो ऐसे करें अपने मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल, पढ़े रिपोर्ट

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 19, 2022 | 03:17 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी कैनबरा: हम में से कई लोगों के लिए, कोविड की चपेट में आना और उसकी वजह से घर पर अलग-थलग रहना एक एकाकी, डरावना और कष्टदायक अनुभव हो सकता है और पहले से मानसिक बीमारी का सामना कर रहे लोगों के लिए यह और भी मुश्किल हो सकता है। यदि आप कोविड के शिकार हैं और घर पर अलग-थलग हैं तो निम्नलिखित रणनीतियों को आपके मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है।

मूल बातें याद रखें

अनिश्चितता और जोखिम में रहते हुए, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की सरल रणनीतियों को याद रखना और उनका अभ्यास करना मुश्किल हो सकता है। यदि आप कोविड की वजह से घर पर ही आइसोलेशन में हैं, तो यह महत्वपूर्ण है:  

  1. बुखार और अन्य लक्षणों जैसे दर्द और गले में खराश को पेरासिटामोल या इबुप्रोफेन से नियंत्रित करें।
  2. स्वस्थ आहार लेते रहें
  3. तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं, खासकर अगर आपको बुखार है
  4. कम से कम 10 दिनों के लिए व्यायाम बंद कर दें, और अपने लक्षणों की गंभीरता के आधार पर, धीरे-धीरे व्यायाम पर लौटें (यदि व्यायाम पर लौटने के बारे में आपके कोई प्रश्न हैं, तो अपने डाक्टर से संपर्क करें) 
  5. गहरी साँस लेना, जो फेफड़ों को काम करने में मदद कर सकता है और आइसोलेशन तथा ठीक होने के दौरान आपको शांत रहने में मदद कर सकता है, लेकिन यह आपके डॉक्टर के परामर्श से किया जाना चाहिए 
  6. बीमारी और अलगाव के दौरान अपरिहार्य चिंता से निपटने में मदद के लिए माइंडफुलनेस का अभ्यास करें 
  7. बीमारी और अपनी मौजूदा स्थिति से ध्यान हटाने के लिए कुछ पढ़ें, मूवी देखें या किसी और सकारात्मक गतिविधि में खुद को व्यस्त रखें। (यह बच्चों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है) 
  8. और दोस्तों और परिवार के साथ ऑनलाइन या फोन पर जुड़े रहें। 

 

अपने कोविड लक्षणों की निगरानी करना महत्वपूर्ण है। रॉयल ऑस्ट्रेलियन कॉलेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स के पास इस संबंध में सहायता के लिए एक उपयोगी लक्षण डायरी है। या यह तय करने के लिए कि आपको चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है, हैल्थ डायरेक्ट लक्षण चेकर का उपयोग करें। यदि आप अकेले रहते हैं, तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई नियमित रूप से आपसे संपर्क करके आप का हालचाल मालूम करता रहे। इस दौरान कुछ चीजों से बचना भी जरूरी है

चिंता और अनिश्चितता के समय के दौरान, जैसे कि कोविड की बीमारी के साथ घर पर अलग-थलग करना, यह समझ में आता है कि लोग मनोवैज्ञानिक परेशानी पर काबू पाने के लिए ड्रग्स और शराब, अस्वास्थ्यकर भोजन, जुआ या अन्य व्यसनों की ओर रुख कर सकते हैं। ये रणनीतियाँ अस्थायी रूप से तनाव को कम कर सकती हैं। लेकिन वे लंबी अवधि में अधिक मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। मानसिक बीमारियों वाले लोगों के लिए यह समय और भी कठिन रहा है। 

महामारी ने मानसिक बीमारी के साथ जीना और भी मुश्किल कर दिया है। पिछले कुछ साल कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण और थकाऊ रहे हैं। मानसिक बीमारियों और अन्य पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इस दौरान बदले हालात में अपने देखभाल के तरीके को बदलने के साथ ही चिकित्सा के कुछ रूपों को ऑनलाइन भी अपनाना पड़ा। मानसिक बीमारी से उबरने और उसके प्रबंधन में अक्सर व्यायाम, सकारात्मक सामाजिक जुड़ाव और चिकित्सा जैसी गतिविधियाँ शामिल होती हैं – ये सभी कोविड प्रतिबंधों, वित्तीय बाधाओं और कर्मचारियों की कमी के कारण सीमित हो सकती हैं।

अस्पतालों और डाक्टरों सहित कई जरूरी सेवाएं, बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन लोगों के लिए अलगाव विशेष रूप से कठिन हो सकता है जिनके पास सुरक्षित घर नहीं है। घरेलू हिंसा का सामना करने वाले लोगों को देखभाल तक पहुंचने में अधिक कठिनाई होती है क्योंकि वे अपने घरों में स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ बातचीत करने में सुरक्षित नहीं होते हैं। घरेलू हिंसा के साथ जीने वाले बच्चों को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। स्कूल या चाइल्डकैअर सुविधाएं बंद होने पर उनके पास जाने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचता है, इसलिए परिवार, दोस्त और किड्स हेल्पलाइन जैसी सेवाएं बच्चों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। (एजेंसी)

Are you at home because of corona so take care of your mental health like this read the report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2022 | 03:17 PM

Topics:  

  • Physical and Mental Health

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.