- Hindi News »
- World »
- Europe Middle East Heatwave Record Temperatures Chaos
झुलस रहा यूरोप और मिडिल ईस्ट, रिकॉर्डतोड़ गर्मी से चारों ओर मचा हाहाकार
Severe heat: रविवार को ईरान की राजधानी तेहरान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गंभीर गर्मी और सूखे की स्थिति को देखते हुए तेहरान जल प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी की खपत...
- Written By: अमन उपाध्याय

सांकेतिक तस्वीर, (सो. सोशल मीडिया)
यूरोप और मध्य पूर्व इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं, जिससे कई देशों को जलवायु आपातकाल घोषित करना पड़ा है। ईरान के राष्ट्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, देश इस साल के अब तक के सबसे गर्म सप्ताह में दाखिल हो गया है, जहां तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया है।
राजधानी तेहरान में रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अत्यधिक गर्मी के बीच तेहरान जल प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी की खपत में कम से कम 20 फीसदी की कमी करें, क्योंकि शहर को पानी पहुंचाने वाले बांध बीते 100 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं।
हीट-चेंबर में पूरा क्षेत्र
तेहरान से करीब 3,500 किलोमीटर पश्चिम में स्थित यूनान की राजधानी एथेंस में इस गर्मी की पहली तीव्र लू की शुरुआत हो चुकी है। नेशनल ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक, उत्तरी अफ्रीका से उठने वाली गर्म हवाओं ने पूरे क्षेत्र को एक हीट-चेंबर में बदल दिया है। इसके चलते तापमान सामान्य से करीब 10 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान औसतन 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में यह 44 डिग्री तक जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
यूनान के कई हिस्सों में भयानक आग
ग्रीक अखबार ‘द नेशनल हेराल्ड’ ने इस गर्मी को “नरक से भी ज्यादा तपती” बताया है। तेज गर्म हवाओं और भीषण तापमान के चलते यूनान के कई हिस्सों में भयानक जंगल की आग फैल गई है। क्रेट द्वीप पर आग ने घने जंगलों और जैतून के पेड़ों को भस्म कर दिया, जिससे हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। वहीं, एथेंस के नज़दीक एक और आग रिहायशी इलाकों के करीब पहुंच चुकी है।
यह भी पढे़ें:- IMF में नंबर 2 के पद को बाय-बाय… हार्वर्ड में उसी उड़ान की ओर गीता गोपीनाथ
गर्मी से कम से कम आठ लोगों की मौत
वहीं, तुर्की में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। 26 जून से लेकर अगले 10 दिनों में जंगलों में आग लगने की कुल 761 घटनाएं दर्ज की गईं। पश्चिमी इज़मिर प्रांत की आग में एक बुजुर्ग और एक वनकर्मी की जान चली गई। यूरोप के कई हिस्सों में जैसे स्पेन और इटली में अब तक गर्मी से कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन की प्रवक्ता क्लेयर नुलिस ने बताया कि फिलहाल एक शक्तिशाली उच्च दबाव प्रणाली सक्रिय है, जो उत्तरी अफ्रीका से गर्म हवाओं को इस क्षेत्र में रोक रही है। इसका मानव जीवन पर गंभीर असर पड़ रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Europe middle east heatwave record temperatures chaos
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMइफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
May 18, 2026 | 07:48 AMखजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
May 18, 2026 | 07:45 AMशराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
May 18, 2026 | 07:45 AMविधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
May 18, 2026 | 07:44 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













