- Hindi News »
- World »
- Gita Gopinath Leaving Imf Returning To Harvard August 2025
IMF में नंबर 2 के पद को बाय-बाय… हार्वर्ड में उसी उड़ान की ओर गीता गोपीनाथ
Gita Gopinath IMF: गीता गोपीनाथ 2019 में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मुख्य अर्थशास्त्री बनी थीं, और इस पद को संभालने वाली वह पहली महिला थीं। बाद में, जनवरी 2022 में उन्हें पदोन्नति देकर...
- Written By: अमन उपाध्याय

गीता गोपीनाथ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में दूसरे सबसे वरिष्ठ पद पर कार्यरत गीता गोपीनाथ अगस्त के अंत में अपना पद छोड़कर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी लौटेंगी। IMF ने जानकारी दी है कि संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जीवा गोपीनाथ के उत्तराधिकारी की घोषणा “उचित समय” पर करेंगी। गीता गोपीनाथ ने 2019 में IMF के मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में संस्था में अपनी भूमिका शुरू की थी। वे इस पद को संभालने वाली पहली महिला बनी थीं। इसके बाद जनवरी 2022 में उन्हें प्रमोट कर फर्स्ट डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया।
उन्होंने एक बयान में कहा, “अब मैं एक बार फिर शिक्षा क्षेत्र की ओर लौट रही हूं, जहां मेरा उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय वित्त और व्यापक आर्थिक मुद्दों पर शोध को आगे बढ़ाना और भावी अर्थशास्त्रियों को तैयार करना है, ताकि वे वैश्विक चुनौतियों का सामना कर सकें।”
IMF में काम को लेकर कही ये बात
गोपीनाथ ने कहा कि IMF में कार्य करना उनके लिए “एक बार मिलने वाला अनुभव” रहा है, जिसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने वर्तमान प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और पूर्व IMF प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड का आभार जताया, जिन्होंने उन्हें मुख्य अर्थशास्त्री पद की जिम्मेदारी सौंपी थी।
सम्बंधित ख़बरें
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
गीता गोपीनाथ कौन हैं?
गीता गोपीनाथ भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। उनके IMF छोड़ने के फैसले की टाइमिंग ने कई आंतरिक सूत्रों को चौंकाया है, और ऐसा लगता है कि यह पहल खुद गोपीनाथ की तरफ से हुई। उन्होंने IMF में शामिल होने के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से छुट्टी ली थी और अब वहीं अर्थशास्त्र की प्रोफेसर के रूप में वापसी कर रही हैं। गोपीनाथ अब उस यूनिवर्सिटी में लौटेंगी जो डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के खिलाफ मुखर रही है। हार्वर्ड ने दाखिले की प्रक्रिया, प्रशासनिक संचालन और छात्रों के चयन जैसे मामलों में ट्रंप प्रशासन के दबाव में आने से इनकार कर दिया था।
यह भी पढे़ें:- बांग्लादेश में उड़ता मौत का ताबूत, MiG-21 या J-7/F-7? जानें इस कबाड़ की सच्चाई
ट्रेजरी को नया उत्तराधिकारी चुनने का मौका
IMF में अमेरिका की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है और उसकी ओर से इसे US ट्रेजरी विभाग संभालता है। ऐसे में गीता गोपीनाथ के इस्तीफे से ट्रेजरी को नया उत्तराधिकारी चुनने का मौका मिलेगा, खासकर उस वक्त जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वैश्विक आर्थिक व्यवस्था को नए सिरे से ढालना चाहते हैं और आयात पर भारी शुल्क लगाकर लंबे समय से चले आ रहे अमेरिका के व्यापार घाटे को खत्म करने की कोशिश में जुटे हैं।
Gita gopinath leaving imf returning to harvard august 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMइफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
May 18, 2026 | 07:48 AMखजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
May 18, 2026 | 07:45 AMशराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
May 18, 2026 | 07:45 AMविधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
May 18, 2026 | 07:44 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














