Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमेरिका ने यमन में किया भीषण हवाई हमला, बच्चों और महिलाओं को बनाया निशाना; इतने लोगों की हुई मौत

Houthis: बुधवार को अमेरिकी हमले सना के साथ-साथ हूती नियंत्रित क्षेत्रों के अन्य हिस्सों जैसे सादा, अल-बायदा, होदेदाह और अल-जौफ प्रांतों में भी बमबारी की गई।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 20, 2025 | 12:03 PM

अमेरिका ने यमन में किया भीषण हवाई हमला, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका ने एक बार फिर यमन की राजधानी सना पर हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए। घायलों में सात महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये हमले सना के गेराफ इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत को निशाना बनाकर किए गए। इस हमले के कारण आसपास के घरों को नुकसान पहुंचा, जिससे पास की इमारत में शरण लिए हुए आम नागरिक घायल हो गए।

हूती नियंत्रित स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार, यह क्षेत्र अमेरिकी सेना द्वारा दूसरी बार निशाना बनाया गया। इससे पहले, शनिवार को हुए हमलों में 53 लोगों की मौत हो गई थी और 98 लोग घायल हुए थे, जिनमें महिलाओं और बच्चों की भी संख्या शामिल थी।

विभिन्न जगहों पर हुई बमबारी

बुधवार को अमेरिकी हमलों का असर केवल सना तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हूती नियंत्रित क्षेत्रों में सादा, अल-बायदा, होदेदाह और अल-जौफ प्रांतों में भी बमबारी की गई।

इससे पहले, बुधवार को ही उत्तरी यमन पर नियंत्रण रखने वाले हूती विद्रोहियों ने दावा किया था कि उन्होंने लाल सागर में स्थित अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस हैरी ट्रूमैन पर क्रूज मिसाइलें दागी थीं। उनके मुताबिक, यह पिछले 72 घंटों में चौथी बार हुआ है।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरिया के अनुसार, उनके बलों ने क्रूज मिसाइलों और ड्रोन हमलों के जरिए एक अभियान चलाया, जिसका उद्देश्य “शत्रुतापूर्ण अमेरिकी हवाई हमले” को नाकाम करना था।

इजरायल से संबंध रखने वाले जहाज बन रहे निशाना

हूती समूह का कहना है कि वे केवल उन जहाजों को निशाना बना रहे हैं जिनका संबंध इजरायल से है। उनका उद्देश्य इजरायल पर दबाव डालना है ताकि वह गाजा पर अपना हमला रोके और फिलिस्तीनी नागरिकों तक राहत सामग्री पहुंचने दे।

अमेरिका ने दी है कड़ी चेतावनी

अमेरिका का कहना है कि उसके हमलों का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को हूती विद्रोहियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे अपने हमले जारी रखते हैं, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि विद्रोहियों को ऐसा प्रहार झेलना पड़ेगा, जैसा उन्होंने पहले कभी अनुभव नहीं किया।

America carried out a fierce airstrike in yemen targeting children and women so many people died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2025 | 12:03 PM

Topics:  

  • World News
  • Yemen
  • Yemen Houthi Rebels

सम्बंधित ख़बरें

1

PoK में हड़ताल थमी! प्रदर्शनकारियों के सामने झुकी पाक सरकार, आंदोलन खत्म करने का हुआ ऐलान

2

हाथ में कटोरा और चले खलीफा बनने… सऊदी अरब से डील के बाद उछलने लगा PAK

3

PoK आंदोलन से शहबाज की उड़ी नींद, सरकार को भेजना पड़ा दूसरी बार प्रतिनिधिमंडल, अब तक इतने की मौत

4

UNSC से मिली अनुमति… भारत आ रहे अफगान के विदेश मंत्री मुत्ताकी, इन मुद्दों के लेकर होगी चर्चा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.