Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

US Airstrikes Houthi: अमेरिका का गुस्सा चरम पर! हूती विद्रोहियों पर ताबड़तोड़ हमले जारी, जानें ईरान से क्या है संबंध

America Airstrikes: अमेरिका लगातार हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है। पिछले दस दिनों से वह यमन में उनके ठिकानों पर लगातार हवाई हमले कर रहा है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 25, 2025 | 12:56 PM

अमेरिका का हूती विद्रोहियों पर ताबड़तोड़ हमले, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: मंगलवार को यमन में अमेरिकी हवाई हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। ये हमले हूती विद्रोहियों के खिलाफ जारी हैं, जो समुद्री व्यापार और इजरायल के लिए खतरा बने हुए हैं। अमेरिकी सेना के हमले लगातार दसवें दिन भी जारी रहे, और अभी तक इनके थमने के कोई संकेत नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर किए जा रहे इन हमलों का उद्देश्य विद्रोही गुट को निशाना बनाना और उनके प्रमुख समर्थक ईरान पर दबाव बनाना है। यमन के बड़े हिस्से पर कब्जा रखने वाले हूती विद्रोहियों ने कई बार लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हमले की चेतावनी दी है।

हूती नेतृत्व के कई महत्वपूर्ण सदस्य मारे गए

ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज ने कहा कि इन हमलों में हूती नेतृत्व के कई महत्वपूर्ण सदस्य मारे गए हैं। उन्होंने टेलीविजन नेटवर्क ‘सीबीएस’ के कार्यक्रम ‘फेस द नेशन’ में बताया कि हूती विद्रोहियों के मुख्यालय, संचार केंद्र, हथियार निर्माण इकाइयों और ड्रोन निर्माण सुविधाओं पर हमला किया गया है।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

हूती विद्रोहियों के अनुसार, अमेरिकी हवाई हमलों ने सादा शहर, रेड सी के बंदरगाह शहर होदेदा और मारीब प्रांत को निशाना बनाया, जहां अब भी यमन की निर्वासित सरकार के समर्थकों का नियंत्रण है। इन हमलों के जवाब में, हूती विद्रोहियों ने भी इजरायल पर मिसाइल दागी। यमन पर अमेरिकी हवाई हमले 15 मार्च से जारी हैं।

1990 के दशक में समूह का हुआ गठन

हूती यमन के ज़ैदी शिया समुदाय से जुड़े एक सशस्त्र संगठन हैं। इस समूह का गठन 1990 के दशक में तत्कालीन राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह की कथित भ्रष्टाचार नीतियों के खिलाफ संघर्ष के लिए किया गया था। इसका नाम इसके संस्थापक हुसैन अल हूती के नाम पर रखा गया। हूती विद्रोही स्वयं को ईरान समर्थक मानते हैं।

कैसे हुई अमेरिका से दुश्मनी

अमेरिका और हूती गुट के बीच दुश्मनी की शुरुआत 2003 में हुई, जब अमेरिका ने सद्दाम हुसैन के खिलाफ ईराक पर हमला किया। इसके बाद, हूती विद्रोहियों ने अमेरिका और यहूदियों के विरोध में नारे लगाए और इस्लाम की विजय की कामना की।

America again carried out rapid attacks on houthi rebels know what relationship with iran

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2025 | 12:56 PM

Topics:  

  • America
  • Houthi
  • World News
  • Yemen Houthi Rebels

सम्बंधित ख़बरें

1

पोलियो ने खोली पाकिस्तान की पोल, भारत पर हमले के लिए हथियार…लेकिन बच्चों के लिए नही दवाई

2

आसमान में अटकी रही EU की महिला नेता की जान, रूस पर लगाया प्लेन का GPS जाम करने का आरोप

3

PM मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में दिया खास संदेश, सदस्य देशों को बताया समृद्धि का मूलमंत्र

4

पुतिन-जिनपिंग-मोदी को देख अमेरिका परेशान, भारत की इंटरनल पॉलिटिक्स में घुसा तो भिड़ गए दो कांग्रेसी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.