- Hindi News »
- World »
- Air India Crash Wrong Bodies Dna Reveals Mistake Uk
Air India Crash: शव किसी और का सौंपा किसी और को, मामला खुलने से मचा हड़कंप
Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया हादसे में शवों की पहचान को लेकर ब्रिटेन में हड़कंप, दो परिवारों ने दावा किया कि, गलत शव सौंपे गए, डीएनए जांच से हुआ खुलासा; विदेश मंत्रालय ने दी सफाई।
- Written By: अक्षय साहू

गलत शव सौंपे जाने से हंगामा (फोटो- सोशल मीडिया)
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई थी, जिसमें 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। अब इस हादसे को लेकर ब्रिटेन के दो पीड़ित परिवारों ने दावा किया है कि उन्हें उनके रिश्तेदारों के बजाय किसी और के शव सौंपे गए हैं। इस गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद से हड़कंप मचा गया है।
पीड़ित परिवारों के वकील जेम्स हीली के अनुसार, शवों का डीएनए परीक्षण उनके परिवार के सदस्यों से मेल नहीं खा रहा। यह खुलासा एक ब्रिटिश अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट में किया गया है। पीड़ित परिवारों के वकील ने बताया कि हादसे के बाद भारत से 12 से 13 मानव अवशेषों के सेट यूनाइटेड किंगडम भेजे गए थे। इनमें से दो परिवारों को यह जानकारी दी गई कि डीएनए परीक्षण के अनुसार, जो अवशेष उन्हें सौंपे गए थे, वे उनके परिजनों के नहीं थे।
विदेश मंत्रालय ने दी सफाई
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मामले पर सफाई देते हुए कहा, “हमने रिपोर्ट देखी है और जब से ये चिंताएं और मुद्दे हमारे ध्यान में आए हैं, हम ब्रिटेन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दुखद दुर्घटना के मद्देनजर, संबंधित अधिकारियों ने स्थापित प्रोटोकॉल और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार पीड़ितों की पहचान की थी।”
सम्बंधित ख़बरें
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
China Coal Mine Blast: चीन में कोयला खदान में विस्फोट से मचा हाहाकार, 82 लोगों ने गंवाई जान, कई अब भी लापता
जायसवाल ने आगे कहा कि, “सभी पार्थिव अवशेषों को अत्यंत व्यावसायिकता और मृतकों की गरिमा का पूरा ध्यान रखते हुए सहेजा गया था। हम इस मुद्दे से संबंधित किसी भी चिंता का समाधान करने के लिए ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: भारत-चीन के बीच दूरियों हो रही है खत्म, 5 साल बाद चीनी नागरिकों को मिलेगा वीजा
पीड़ितों परिवारों ने उठाए सवाल
पीड़ित परिवारों के वकील ने कहा, “हम लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अहमदाबाद हादसे के बाद भारत सरकार ने मृतकों के शवों की बरामदगी और पहचान कैसे की। इस संबंध में पीड़ित परिवारों ने विस्तृत और निष्पक्ष जांच की मांग की है।” अहमदाबाद में 12 जून को हुए इस भयावह विमान हादसे में 260 लोगों की मौत हुई थी। यर इंडिया ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को डेढ़ करोड़ रूपये मुआवजे के तौर पर देने का ऐलान किया था।
Air india crash wrong bodies dna reveals mistake uk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMट्रेन में शिकायत करते ही 2 मिनट में पहुंची सफाई टीम, यात्री ने कहा- भारतीय रेलवे सच में बदल रहा है
May 23, 2026 | 06:37 PMNautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
May 23, 2026 | 06:33 PMरोहित शर्मा की फिटनेस पर घमासान! BCCI के दावों के बीच MI के कोच का बड़ा बयान, दिया हैरान करने वाला ये बयान
May 23, 2026 | 06:30 PMIndian Navy: भारतीय नौसेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 12वीं पास तुरंत करें अप्लाई, जानें पूरा प्रॉसेस
May 23, 2026 | 06:28 PMजब एक अप्सरा ने खत्म कर दिया दो शक्तिशाली असुरों का आतंक, तिलोत्तमा की कहानी सुन चौंक जाएंगे आप
May 23, 2026 | 06:27 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














