- Hindi News »
- World »
- After Trump Announcement America Will Send 1500 More Soldiers To Mexican Border
ट्रंप के ऐलान के बाद बॉर्डर पर बढ़ा तनाव, भेजे 1500 अतिरिक्त सैनिक; एक्शन में अमेरिका
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान मेक्सिको सीमा पर सैनिकों की तैनाती बढ़ाते हुए 5,000 से अधिक सैन्य कर्मियों को तैनात किया था। अब, वह फिर से ज्यादा सैनिकों की तैनाती करने की योजना बना रहे हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय

बाॅडर और यूएस आर्मी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ट्रंप अवैध प्रवासियों और सीमा पर घुसपैठ को लेकर सख्त कदम उठा रहे हैं। ट्रंप ने आव्रजन से संबंधित एक कार्यकारी आदेश पर दस्तखत किए थे, और इसके दो दिन बाद, बुधवार को व्हाइट हाउस ने घोषणा की कि अमेरिकी सेना मैक्सिको की सीमा पर 1,500 और सैनिक भेजेगी।
खबर के अनुसार, 500 मरीन, सेना के हेलीकॉप्टर चालक दल और खुफिया विशेषज्ञों सहित अतिरिक्त सैनिक तैनात किए गए हैं। ये नए सैनिक पहले से तैनात 2,200 सक्रिय ड्यूटी सैनिकों और हजारों नेशनल गार्ड के साथ मिलकर अपनी ड्यूटी निभाएंगे।
ट्रंप और बाइडन की एक सोच
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में मेक्सिको से लगी सीमा पर सैन्य बल की तैनाती बढ़ाकर 5,000 से अधिक सैनिक भेजे थे। इसके बाद, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस सीमा पर सैनिकों की संख्या में इजाफा किया था। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, “ट्रंप के पहले दिन के आदेश के बाद, रक्षा विभाग ने सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए थे कि वे मातृभूमि की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाए रखें।”
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा अमेरिका के शांति प्रस्ताव का जवाब, जानें क्या है 14-सूत्रीय डील
आपके हाथ खून से रंगे हैं…ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी ने बच्ची को दिया जन्म, ईरान ने याद दिलाया मिनाब हमला
जल्द खत्म होगी US Iran जंग! ट्रंप के एक इशारे से जंग रुकने की चर्चा तेज, मिडिल ईस्ट में बड़ी राहत
Russia Ukraine Ceasefire: अमेरिका-ईरान जंग किसी भी वक्त थमेगी! ट्रंप ने दे दिया बड़ा संकेत
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि 10 हजार सैनिकों को भेजने पर समय के साथ अनौपचारिक चर्चा हुई है। हालांकि, अधिकारी ने यह भी कहा कि सैनिकों की संख्या अभी तक तय नहीं की गई है और यह विभिन्न पहलुओं पर निर्भर करेगी, जैसे कि यह सैन्य तैयारियों पर क्या असर डालेगा और होमलैंड सुरक्षा विभाग की आवश्यकताएँ क्या हैं।
राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति पद के पहले दिन अवैध प्रवासन को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया। इसके तहत, अमेरिकी सेना को सीमा सुरक्षा में मदद करने, शरणार्थियों पर सख्त प्रतिबंध लगाने और अमेरिकी धरती पर जन्मे बच्चों को नागरिकता देने पर पाबंदी लगाने का आदेश दिया गया है। हालांकि, ट्रंप के इस फैसले का विरोध भी हो रहा है, लेकिन उनका कहना है कि “अमेरिका फर्स्ट” नीति को लागू करने के लिए ये कदम उठाना जरूरी था।
After trump announcement america will send 1500 more soldiers to mexican border
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राजनीतिक मतभेद भूल PM मोदी ने दिखाई दरियादिली, शादी के लिए बदला हेलीकॉप्टर का रूट; आखिर क्या है पूरा मामला?
May 10, 2026 | 09:04 PMएक साल तक ना खरीदें सोना…दुनिया भर में आर्थिक संकट पर PM मोदी के अपील की 10 बड़ी बातें
May 10, 2026 | 09:04 PMगुजरात की गाड़ी ने मारी टक्कर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, बाल बाल बची सांसद सुप्रिया सुले
May 10, 2026 | 08:51 PMईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा अमेरिका के शांति प्रस्ताव का जवाब, जानें क्या है 14-सूत्रीय डील
May 10, 2026 | 08:41 PMपुणे के कैंप बर्गर में फिर मिला कॉकरोच, 24 घंटे में दूसरी घटना से हड़कंप, ग्राहकों ने पूछा, कहाँ है FDA?
May 10, 2026 | 08:25 PMयूपी में कैबिनेट विस्तार का साइड इफेक्ट! पहले बृजभूषण सिंह और अब इस महिला विधायक ने खोला मोर्चा
May 10, 2026 | 08:21 PMडब्बा पार्टी का खौफनाक अंत, अमरावती के धातखेड़ा तालाब में डूबे चार मासूम, पिकनिक बनी आखिरी सफर
May 10, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM













