Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TMC की वजह बंगाल में मजबूत हुई बीजेपी… WB में हार पर रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

West Bengal BJP Rise News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकरा के आने के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। रेड्डी ने भाजपा को तेलंगाना में चेतावनी भी दी है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 01, 2026 | 05:09 PM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Revanth Reddy Targets Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में भी टूट हो गई। सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस और ममता के बीच नजदीकी की चर्चा चल रही थी। इसी बीच कांग्रेस के एक बड़े नेता ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के पीछे ममता बनर्जी को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है। रेड्डी के इस बयान के बाद अब नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

TMC सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ममता बनर्जी को लेकर दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के मजबूत होने की प्रमुख वजह टीएमसी की संगठनात्मक कमजोरी और उनकी सरकार की कार्यशैली रही है। रेड्डी ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है, जब पूरे देश में विपक्षी दलों में राजनीतिक गठबंधन और तालमेल की लगातार चर्चा चल रही है।

BJP को दी चेतावनी

एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना की तुलना पश्चिम बंगाल की परिस्थितियों से नहीं की जा सकती है। उन्होने बताया कि जिस तरीके से भाजपा ने धीरे-धीरे पश्चिम बंगाल में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार की थी, वो स्थिति तेलंगाना में नहीं बनने देंगे।

सम्बंधित ख़बरें

गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे

फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाला वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद, जानें कैसा है उनका सैन्य सफर

‘सेवा तीर्थ’ में PM मोदी की हाईलेवल बैठक, ईज ऑफ लिविंग से आत्मनिर्भर भारत तक; सचिवों संग 4 घंटे की चर्चा

चुनाव में हार के बाद रिश्तों में आई थी नरमी

रेवंत रेड्डी की यह टिप्पणी इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद टीएमसी और कांग्रेस नेतृत्व के बीच संबंधों में नरमी देखी गई थी। दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने आई ममता बनर्जी की सोनिया गांधी के साथ मुलाकात ने काफी सुर्खियां बटोरी। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को विपक्षी एकजुटता के संकेत के रूप में देखा जाने लगा था, लेकिन इसी बीच तेलंगाना के सीएम के बयान ने टीएमसी और कांग्रेस के संबंधों पर फिर से नए सवाल खड़े किए हैं।

ये भी पढ़ें- गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे

अभी और तेज होगी बयानबाजी

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सीएम रेवंत रेड्डी की यह टिप्पणी पार्टी की ऑफिशियल स्टैंड से बिल्कुल अलग दिखाई देती है। वहीं, अन्य विपक्षी दल रेड्डी के इस बयान को अपने-अपने राजनीतिक नफे-नुकसान के हिसाब से इस्तेमाल कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ऐसे मुद्दों पर सियासी बयानबाजी और तेज होने की उम्मीद है।

Revanth reddy targets mamata banerjee over bjp rise west bengal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 05:09 PM

Topics:  

  • BJP Government
  • Latest News
  • Mamata Banerjee
  • Telangana CM Revanth Reddy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.