- Hindi News »
- World »
- 668 Pakistani Soldiers Were Killed In Last Six Month On Bla Operations 284 Attacks
बलूच लड़ाकों ने उड़ाई पाकिस्तान की नींद, 6 महीने में किए 284 हमले, 668 सैनिक मरे
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान में जनवरी से जून 2025 तक 284 हमले किए, जिनमें विस्फोट, आत्मघाती मिशन, और सैन्य ठिकानों पर हमले शामिल हैं, जिससे सेना और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ।
- Written By: अक्षय साहू

बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाके (फोटो- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सेना और विद्रोही गुटों के बीच स्थिति गंभीर बनी हुई है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक विद्रोही गुट बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान में साल की शुरुआत से अब तक कुल 284 हमले किए हैं। इनमें 121 विस्फोट, नौ स्पेशल ऑपरेशन समेत अलग-अलग तरह की रणनीतिक हमले शामिल हैं। इसके अलावा इसमें तीन फिदायीन के आत्मघाती मिशन भी थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, बीएलए ने जनवरी 2025 से जून तक 284 हमले किए हैं, इसके अलावा 58 दुश्मन एजेंटों को न्यूट्रल किया और 290 से अधिक सैनिकों को गिरफ्तार किया। साथ ही 668 सैनिकों को मार गिराया है। बीएलए के इन हमलों से पाकिस्तान सेना को बलूचिस्तान प्रांत में भारी नुकसान हुआ है।
हमले से इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में महंगाई का ‘महाविस्फोट’, पेट्रोल-डीजल के 20% दाम बढ़े; 26वीं बार IMF की शरण में पड़ोसी देश
ईरान के स्पेस रिसर्च सेंटर पर इजरायल का भीषण प्रहार, मिलिट्री सैटेलाइट और खुफिया लैब पूरी तरह तबाह
मिडिल ईस्ट में शांति की पहल: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का बड़ा ऐलान, बोले- इजरायल-लेबनान में कराएंगे समझौता
इजरायल के पीएम नेतन्याहू की मौत? सोशल मीडिया पर इस वायरल VIDEO ने मचाया तहलका, जानें क्या है सच्चाई
बीएलए ने अपने हमलों से न केवल पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान पहुंचाया, बल्कि देश के बुनियादी ढांचे को भी गंभीर रूप से क्षति पहुंचाई। संगठन ने 131 वाहनों को विस्फोट से उड़ा दिया और जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाइजैक कर लिया। इसके अलावा, बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के 17 सैन्य ठिकानों पर हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचाया। बीएलए के लड़ाकों ने एक बड़े गोला-बारूद भंडार और 115 से अधिक हथियारों के जखीरे पर भी कब्जा कर लिया।
रिपोर्ट के अनुसार, 2025 के पहले छह महीनों में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने अपने अभियानों के जरिए अहम क्षेत्रीय बढ़त हासिल की है। इन कार्रवाइयों में बीएलए ने कम से कम 45 महत्वपूर्ण स्थानों को पाकिस्तानी नियंत्रण से बाहर कर लिया है। संगठन की रणनीति बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सरकार की पकड़ को कमजोर करने पर केंद्रित रही है, जिसमें वे सप्लाई लाइनों, संचार व्यवस्था और सैन्य रसद में व्यवधान डालकर प्रभावी दबाव बना रहे हैं।
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान की मदद के आरोप पर आया चीन का जवाब, कहा- नो कमेंट
17 सैन्य ठिकाने बर्बाद
बीएलए ने पाकिस्तानी सेना के 17 ठिकानों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इसके अलावा सैन्य ठिकानों पर मौजूद हथियारों को लूटकर उनका इस्तेमाल किया। इससे उन्हें क्षेत्र में पैर जमाने में आसानी हुई। बीएलए के हमलों में 668 पाकिस्तानी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं, 36 बीएलए के लड़ाकों और सात फिदायीन ने अपनी जान गंवाई। पाकिस्तान की सेना बलूचिस्तान में लगातार अपनी नाकामयाबी को छुपाने में लगी हुई है। यही करण है कि पाकिस्तान ने आज तक बीएलए के हमलों में मारे गए सैनिकों के आंकड़ों का खुलासा नहीं किया।
668 pakistani soldiers were killed in last six month on bla operations 284 attacks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बच्चा पढ़ाई में अगर है कमजोर, तो बुधवार के दिन पूरी आस्था से करें ये उपाय, हो सकता है चमत्कारिक बदलाव
Mar 14, 2026 | 08:35 PMआयुर्वेद चिकित्सक ने लिखी “चिरायु गीता”, श्यामसुंदर शर्मा की सरल श्रीमद्भगवद्गीता का विमोचन
Mar 14, 2026 | 08:32 PMअकाली दल से नहीं होगा गठबंधन…पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, अमित शाह के ऐलान से किसे होगा नुकसान?
Mar 14, 2026 | 08:28 PMगर्मी के मौसम में पुदीने का पानी हेल्थ के लिए वरदान से कम नहीं, पीने का तरीका सही हो, यहां जानिए
Mar 14, 2026 | 08:18 PMप्रासंगिक है,इंडियन नॉलेज सिस्टम, सीएस शर्मा कॉलेज में आईकेएस का 11 वां इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस
Mar 14, 2026 | 08:17 PMनागपुर: गैस सिलेंडर किल्लत पर सीएम का पलटवार, कांग्रेस पर अफवाह फैलाकर पैनिक पैदा करने का आरोप
Mar 14, 2026 | 08:11 PMपाकिस्तान में महंगाई का ‘महाविस्फोट’, पेट्रोल-डीजल के 20% दाम बढ़े; 26वीं बार IMF की शरण में पड़ोसी देश
Mar 14, 2026 | 08:10 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM













