Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इटली में गुलामी से मुक्त कराए गए 33 भारतीय, झांसा देकर लाया गया था भारतीय ही गिरोह का सरगना

यहां मजदूरी भी नहीं मिलती थी, क्योंकि इन मजदूरों को गिरोह ने कर्ज के जाल में फंसा रखा था। और उनसे कहा गया कि जब तक कि वे अपने सारे कर्ज नहीं चुका देते तब तक मजदूरी नहीं मिलेगी।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Jul 14, 2024 | 09:01 AM

इटली में बिना छुट्टी के रोज 10-12 घंटे काम करते थे भारतीय

Follow Us
Close
Follow Us:

रोम: इटली में भारतीयों को लेकर एक बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, इटली में 33 भारतीयों को गुलामी से मुक्त कराया गया है। पुलिस ने वेरोना प्रांत में 33 भारतीय खेतिहर मजदूरों को मुक्त करवाया है। इस भारतीयों से गुलामों जैसा बर्ताव किया जा रहा था।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि भारतीयों से गुलाम जैसा काम करवाने वाले दो लोगों से लगभग पांच लाख यूरो जब्त कर लिया गया है। इटली में श्रमिकों के उत्पीड़न का मामला तब सामने आया जब पिछले महीने मशीन में हाथ कटने से एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई थी।

10-12 घंटे काम कराया जाता था

पुलिस ने बताया कि भारतीयों को गुलाम बनाने के गिरोह का सरगना भारतीय ही है। उसने भारतीयों को बेहतर भविष्य का झांसा देकर इटली लाकर फंसाया । श्रमिकों को सीजनल वर्क परमिट पर यह कहकर इटली लाया गया कि उनमें से हर एक को 17,000 यूरो मिलेंगे। लेकिन, यहां भारतीयों से गुलामों की तरह खेतों में बिना किसी छुट्टी के हर रोज 10-12 घंटे काम कराया जाता रहा।

कर्ज के जाल में फंसाया

इसके बदले भारतीय खेतहर मजदूरों को महज चार यूरो प्रतिघंटे की दर से मजदूरी मिलती थी। पहले तो यहां मजदूरी भी नहीं मिलती थी, क्योंकि इन मजदूरों को गिरोह ने कर्ज के जाल में फंसा रखा था। और उनसे कहा गया कि जब तक कि वे अपने सारे कर्ज नहीं चुका देते तब तक मजदूरी नहीं मिलेगी।

मुफ्त में भी कराया गया काम

पुलिस ने बताया, पूछताछ में पता चला कि कुछ भारतीय श्रमिकों से कहा गया कि स्थायी वर्क परमिट के लिए अतिरिक्त 13,000 यूरो देना होगा। इसलिए जब तक यह रकम नहीं चुका देते तब तक मुफ्त में काम करें। जबकि इसे चुकता करना इन श्रमिकों के लिए असंभव था। इस गिरोह पर दासता और श्रम शोषण के आरोप लगाए गए हैं।

श्रमिकों की है कमी

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को सुरक्षा, काम के अवसर और कानूनी निवास के डाक्यूमेंट्स दिए जाएंगे। अन्य यूरोपीय देशों की तरह, इटली में भी श्रमिकों की कमी बढ़ती जा रही है। इमिग्रेशन के जरिये श्रमिकों की कमी पूरी की जाती है।

बता दें कि इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है। क्योंकि भारत एक क‍ृषि प्रधान देश है। इसी तरह यूरोपीय देशों में सबसे ज्यादा खेती इटली में ही होती है। यूरोप में इटली क‍ृषि प्रधान देश है। साथ ही पो नदी को इटली की गंगा कहा जाता है।

33 indians freed from slavery in italy they came here by deceit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2024 | 09:01 AM

Topics:  

  • Italy

सम्बंधित ख़बरें

1

मौत का समंदर! प्रवासियों से भरी नाव इटली के तट पर पलटी, 26 की मौत, अब भी कई लापता

2

इटली में हाईवे पर गिरा एयरक्राफ्ट, उड़ान के तुरंत बाद हुआ हादसा, 2 की मौत- VIDEO

3

वर्ल्ड क्रिकेट में इटली ने रचा इतिहास, T20 विश्व कप में पहली बार किया क्वालीफाई

4

स्कॉटलैंड को हराकर इटली ने किया बड़ा उलटफेर, T20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने..

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.