इटली में हाईवे पर गिरा एयरक्राफ्ट, उड़ान के तुरंत बाद हुआ हादसा, 2 की मौत- VIDEO
Italy Plane Crash: इटली के ब्रेशिया में एक छोटा विमान हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 75 वर्षीय पायलट और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।
- Written By: अक्षय साहू
इटली में हाईवे पर गिरा प्लेन (फोटो- सोशल मीडिया)
Italy Aircraft Crashes on Highway: इटली के ब्रेशिया (Brescia) से प्लेन क्रैश की घटना सामने आई है जिसे देखकर आपके जहन में डर बैठ जाएगा। यहां एक छोटा विमान कटी पतंग की तरह हाई-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में प्लेन उड़ा रहे 75 साल के सर्जियो रवाग्लिया और उनकी 55 साल की पत्नी अन्ना मारिया डी स्टेफानो की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक घटना, बुधवार दोपहर की है। जहां हाइवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच एक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हाइवे पर एयरक्राफ्ट गिरते ही आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि राहत बचाव टीम ने प्लेन में सवार सर्जियो और अन्ना मारिया को बाहर निकाल लिया था। दोनों गंभीर रूप से घायल थे और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
भयानक था प्लेन क्रैश का नजारा
पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान तेज गति से नीचे गिरते हुए सड़क के बीचोंबीच आ गिरता है। वीडियो मे आगे नजर आ रहा है कि गिरते ही विमान मलबे समेत फुटपाथ पर जा पहुंचता है और उसमें तुरंत आग लग जाती है। इस हादसे में हाईवे पर मौजूद कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए, हालांकि उनके चालक सुरक्षित बच गए।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
देखें वीडियो
🚨 #BREAKING! CRAZY video! A light aircraft plunged into a highway near #Brescia, #Italy, yesterday.
Miraculously, no cars were hit or passengers injured. The pilot, 75, and his 70‑year‑old passenger both died at the scene #Aviation #Crash pic.twitter.com/VUTRbahMXT — Aviation News Israel (@AviationNewsIL) July 23, 2025
द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन के गिरने से पास से गुजर रहे दो ड्राइवर घायल हो गए। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं और दोनों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। गियोर्नेल डि ब्रेशिया के अनुसार, नेशनल फ्लाइट एजेंसी का एक सलाहकार ब्रेशिया भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें: बारिश-बाढ़ से पाकिस्तान में हड़कंप, अब तक 266 की मौत, 600 से ज्यादा घायल, अलर्ट
उड़ान के तुरंत बाद हुआ हादसा
हादसे के बाद इटली की राजमार्ग पुलिस ने एहतियात के तौर पर तुरंत हाईवे को तब तक बंद कर दिया। अधिकारियों ने शुरूआती जांच के आधार परर आशंका जताई है कि, प्लेन तकनीकी खराबी या पायलट की गलती के कारण दुर्घटना हुआ हो सकता है। फिलहाल इसे अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। आधिकारियों ने बताया कि प्लेन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया।
