-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- 300 Rallies Companies Shut Offices Mass Protests In Israel Over Gaza
300 जगहों पर रैलियां… कंपनियों ने बंद किए ऑफिस, गाजा को लेकर इजरायल में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन
- Written By: अमन उपाध्याय
Israel Gaza Conflict: इजरायल के हजारों नागरिकों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपील की कि गाजा में जारी संघर्ष को बंद किया जाए और हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त किया जाए।

इजरायल में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Gaza Conflict: हजारों इजरायली नागरिकों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से गाजा में जारी युद्ध को रोकने और हमास के कब्जे में बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किए। इजरायल में देशभर में विरोध प्रदर्शन और हड़तालें हुईं, जो गाजा में युद्ध और सरकार की नीतियों के खिलाफ बढ़ते असंतोष को दर्शाती हैं।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आलोचकों को चिंता है कि इजरायल का गाजा और मध्य गाजा पर नया सैन्य अभियान उन 49 बंधकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, जो अभी भी हमास के कब्जे में हैं।
बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन
इस दौरान, देशभर में 300 से अधिक जगहों पर रैलियां आयोजित की गईं, जिनमें लाखों लोग शामिल हुए, यह जानकारी बंधक और लापता परिवार फोरम ने दी। तेल अवीव में भी विरोध प्रदर्शन हुए, जहां लोग सड़कों पर उतरे और गाजा में युद्ध समाप्त करने तथा बंधकों की रिहाई के लिए युद्धविराम की मांग की। इस प्रदर्शन का समर्थन करते हुए माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और फाइवर जैसी बड़ी कंपनियों की स्थानीय शाखाओं ने भी अपने कार्यालय बंद कर दिए।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
38 लोगों किए गए गिरफ्तार
प्रदर्शनकारियों ने यरूशलम की मुख्य सड़क और अन्य राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया, टायरों में आग लगाई और यातायात को बाधित किया। वे पीले बैनर और इजराइली झंडे लिए हुए थे इसके साथ ही वे नारे लगा रहे थे और ढोल की आवाज़ों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और करीब 38 लोगों को गिरफ्तार किया। वित्त मंत्री बेज़ालेल स्मोट्रिच ने पूरे देश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि ये प्रदर्शन “हमास के इशारे पर चलने वाला एक विकृत और हानिकारक अभियान” हैं।
यह भी पढ़ें:- युद्ध तो खत्म करना ही होगा… US पहुंचे राष्ट्रपति जेलेंस्की, जंग को लेकर ट्रंप के साथ होगी अहम बैठक
युद्धविराम के लिए दबाव डालना खतरनाक
स्मोट्रिच ने कहा कि युद्धविराम के लिए दबाव डालना खतरनाक होगा, क्योंकि इससे बंधक सुरंगों में दब जाएंगे और इजरायल को अपने विरोधियों के सामने हार माननी पड़ेगी। इसके विपरीत, पूर्व बंधक गादी मोसेस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि केवल युद्ध से कोई समाधान नहीं निकलेगा। उन्होंने “हमास को खत्म करने” की मांगों को खारिज किया और चेतावनी दी कि हमेशा कोई न कोई नया समूह उभर सकता है। मोसेस ने नेताओं से अनुरोध किया कि वे एक तर्कपूर्ण और व्यावहारिक योजना अपनाएं।
300 rallies companies shut offices mass protests in israel over gaza
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














