फिलीपींस में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 126 लोगों की मौत, तुफान ट्रामी ने मचाई तबाही
फिलीपींस में तूफान ट्रामी ने तबाही मचा दिया है। यहां उष्णकटिबंधीय तूफान ट्रामी के कारण भीषण बाढ़ और भूस्खलन जैसे प्राकृतिक आपदा आई है। इस कारण कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हो गए हैं।
- Written By: साक्षी सिंह
तालिसे: फिलीपींस में तूफान ट्रामी ने तबाही मचा दिया है। यहां उष्णकटिबंधीय तूफान ट्रामी के कारण भीषण बाढ़ और भूस्खलन जैसे प्राकृतिक आपदा आई है। इस कारण कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग लापता हो गए हैं। फिलीपींस के राष्ट्रपति ने शनिवार को बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण कई क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है जिसके कारण लोग वहां फंस गए हैं।
सरकार की आपदा-प्रतिक्रिया एजेंसी ने पहले बताया था कि शुक्रवार को फिलीपीन के उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर से आए ट्रामी तूफान के कारण कम से कम 85 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 अन्य लोग लापता हुए हैं। यह दक्षिण-पूर्व एशियाई द्वीपसमूह में इस साल का अब तक का सबसे घातक और विनाशकारी तूफान है।
ये भी पढ़ें:–Israel Iran War: इजरायल के सामने नतमस्तक हुआ ईरान, गाजा और लेबनान में चाहता है संघर्षविराम
सम्बंधित ख़बरें
जयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, WhatsApp, Facebook और X पर भी रोक, हाई अलर्ट पर हुआ प्रशासन
5 साल के एमओयू से बदलेगी तस्वीर, नागपुर-वर्धा में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस; ‘उड़ान’ परियोजना का भी विस्तार
Main Door Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर भूल से भी न रखें ये 5 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल
वर्धा: ऑपरेशन खोज की बड़ी सफलता; 15 साल बाद परिवार से मिली लापता बेटी, 42 मामलों का निपटारा
अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 126 हो गई है और कई अन्य लोग लापता हैं। एजेंसी ने बताया कि तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है। फिलीपीन के प्रभावित इलाकों में पुलिस, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन कर्मी राहत एवं बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें:-चीन-भारत का मसला नहीं है सुलझा, जयशंकर बोले- LAC पर गश्त समझौते से का मतलब ये नहीं कि सबकुछ हो गया है ठीक
राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस ने तूफान ‘ट्रामी’ के कारण मनीला के दक्षिण-पूर्व में बुरी तरह प्रभावित हुए क्षेत्र का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि तूफान के कारण असामान्य रूप से भारी बारिश हुई और कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां मात्र 24 घंटों में इतनी बारिश हो गई जो एक से दो महीने में होती है। सरकारी एजेंसी ने बताया कि उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ट्रामी’ से जुड़ी घटनाओं में 50 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। (एजेंसी)
