Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Watch: खूनी भीड़ का तांडव! किडनैपर समझकर 16 लोगों को जिंदा जलाया, सिर और कंधे पर टायर रखकर लगा दी आग; देखें वीडियो

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों की गाड़ियों से स्थानीय रूप से बनाए गए कुछ हथियार बरामद हुए, जिसके बाद भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में कुल 16 लोगों की जान चली गई।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Mar 29, 2025 | 11:07 AM

किडनैपर समझकर 16 लोगों को जलाया जिंदा, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

अबुजा: नाइजीरिया के दक्षिणी क्षेत्र में उन्मादी भीड़ ने 16 लोगों को किडनैपर समझकर बेरहमी से मार डाला। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कुछ पीड़ितों के सिर और कंधों पर टायर रखकर आग लगा दी गई, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी लोग देश के उत्तरी भाग से थे और एडो राज्य के उरोमी इलाके में स्थानीय सुरक्षा बलों द्वारा रोके गए थे।

पुलिस प्रवक्ता मूसा यामू के अनुसार, जब उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें स्थानीय रूप से बने हथियार पाए गए, जिसके बाद भीड़ ने उन पर हमला कर दिया।

पीड़ितों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में पीड़ितों के साथ क्रूरता की हदें पार करते हुए देखा गया, जहां उन्हें बेरहमी से पीटा गया और फिर जलते हुए टायरों में फेंक दिया गया। गौरतलब है कि पिछले दस वर्षों में नाइजीरिया में भीड़ की हिंसा के मामलों में तेजी आई है। एमनेस्टी इंटरनेशनल की 2024 की रिपोर्ट के अनुसार, देश के दक्षिणी हिस्से में ऐसी घटनाएं आमतौर पर चोरी और जादू-टोने के आरोपों से जुड़ी होती हैं, जबकि उत्तर में कथित ईशनिंदा के मामलों को लेकर लिंचिंग की जाती है। लागोस स्थित रिसर्च ग्रुप SBM इंटेलिजेंस की 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 के बाद से अफ्रीका के सबसे अधिक जनसंख्या वाले इस देश में कम से कम 391 हत्याएं भीड़ द्वारा की जा चुकी हैं।

16 Innocent Hausa Travelers Killed Over False Accusations in Edo.💔😭RT pls

Zagazola; The Hausa hunters, were en route to Kano for Sallah festival when they were intercepted & gruesomely killed by members of Edo State Security Corps and local vigilantes; https://t.co/gTLOYOpRXZ

— My Deen My Swag 💫 (@AM_Saleeeem) March 28, 2025

 

14 संदिग्धों को लिया गया हिरासत में

यामू ने जानकारी दी कि गुरुवार को हुए हमले में पीड़ितों के समूह से 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि 2 घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, इस हमले से जुड़े 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

एडो राज्य के गवर्नर मंडे ओकेपेभोलो ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि अपराधियों को उनके किए की सजा मिलेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। गवर्नर के प्रतिनिधि सोलोमन ओसागले ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि किसी को भी दूसरे व्यक्ति की जान लेने का हक नहीं है।

भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

हमले के बाद सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा साफ देखा जा सकता है। देश के उत्तरी क्षेत्र के राजनेताओं ने इन हत्याओं की कड़ी निंदा की है। गौरतलब है कि नाइजीरिया में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 2012 में, रिवर स्टेट की राजधानी पोर्ट हरकोर्ट, जो नाइजीरिया के प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्रों में से एक है, वहां की यूनिवर्सिटी के चार छात्रों को लूटपाट का संदेह होने पर भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। उस समय भी देशभर में भारी आक्रोश फैल गया था और न्याय व्यवस्था को लेकर तीखी बहस छिड़ गई थी। कई लोगों का मानना है कि उस घटना के पीड़ितों को अब तक न्याय नहीं मिल पाया।

16 people mistaken for kidnappers burned alive in nigeria

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 29, 2025 | 10:49 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Human Rights Violation
  • International News
  • Nigeria
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘बाहुबली शहाबुद्दीन हूं…एक हफ्ते में गोली मार दूंगा’, सुल्तानपुर के दबंग की लखनऊ में गुंडई- VIDEO

2

जेल की दीवारों से उठी आंधी… इमरान खान ने कर दिया पाक की राजनीति में बड़ा खेला, शहबाज की उड़ी नींद

3

मुश्किल में फंसे पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम, दर्ज हुई शिकायत, क्या है मामला?

4

कुछ बड़ा होने वाला है… US में बढ़ाई जा रही सेना, राष्ट्रपति के आदेश पर नेशनल गार्ड की बड़ी तैनाती

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.