सड़क पर मौत बनकर दौड़ी BMW, स्कूल जा रहे 15 बच्चों को रौंदा, दिल दहला देगा जर्मनी का ये VIDEO
Road Accident: बर्लिन में एक बीएमडब्ल्यू कार द्वारा पैदल यात्रियों को रौंदने से हुए दर्दनाक हादसे में 15 स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- Written By: अक्षय साहू
जर्मनी में सड़क हादसा (फोटो- सोशल मीडिया)
Berlin Car Accident: जर्मनी की राजधानी बर्लिन में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब एक बीएमडब्ल्यू कार ने पैदल चल रहे लोगों को रौंद दिया। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे शहर के केंद्र से उत्तर-पश्चिम में एक व्यस्त सड़क पर हुआ। घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में स्कूली बच्चे भी घायल हुए हैं। जर्मन अखबार बिल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 15 बच्चे इस दुर्घटना में घायल हुए, जिनमें से तीन को गंभीर अवस्था में बर्लिन के विरचो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों के साथ मौजूद एक वयस्क को भी गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि, घायलों की स्थिति की गंभीरता और उनके नामों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
आतंकी हमले की आशंका से इनकार
अधिकारियों ने इस घटना को फिलहाल एक हादसा बताया है, और किसी प्रकार के आतंकी हमले या जानबूझकर की गई टक्कर की संभावना से इनकार किया है। फिर भी, जांच एजेंसियां सभी पहलुओं पर गौर कर रही हैं ताकि घटना के कारणों का सही-सही पता लगाया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
एनर्जी सेक्टर में क्वाड का बड़ा दांव: इंडो-पैसिफिक में मजबूत सप्लाई चेन के लिए मिलकर काम करेंगे चारों देश
Quad Summit: मार्को रूबियो ने क्वाड बैठक को बताया सफल, जयशंकर के साथ हिंद-प्रशांत सुरक्षा पर चर्चा
जापानी नेता तोशिमित्सु मोटेगी का बयान: इंडो-पैसिफिक को फ्री रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश
Quad Summit: क्वाड बैठक में बोलीं ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पेनी वोंग- इंडो-पैसिफिक में शांति और समृद्धि बेहद जरूरी
6/Unfall in Berlin: BMW-Fahrer unter Drogenverdacht Laut Polizei soll der 20-Jährige bei Rot über die Ampel gefahren sein. Er wurde vorläufig festgenommen.
Es besteht der Verdacht, dass er unter Einfluss von „berauschenden Substanzen“ stand. pic.twitter.com/uu9WSZCCXv — Dr. Buzz (@DrBuzzzzz) September 4, 2025
यह पहली बार नहीं है जब जर्मनी में ऐसी घटना हुई है। इससे पहले मार्च 2025 में मैनहेम शहर में भी एक कार ने भीड़ को टक्कर मार दी थी। उस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हुए थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया और काले रंग की एसयूवी को जब्त कर लिया था।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
20 दिसंबर 2024 को मैगडेबर्ग शहर में भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें 2 लोगों की मौत और लगभग 200 लोग घायल हो गए थे। यह हादसा उस समय हुआ था जब क्रिसमस के दौरान बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
यह भी पढ़ें: प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत का नाम सुनते ही बौखला गए डोनाल्ड ट्रंप, पत्रकार से कहा- नई नौकरी ढूंढ लो
कार चालक की पहचान 50 वर्षीय सऊदी नागरिक तालेब अब्दुल जवाद के रूप में हुई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि जर्मनी में सड़क सुरक्षा और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन नियंत्रण को लेकर और अधिक सख्त कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
