3 बंधकों की जगह 110 फिलिस्तीनी कैदी हो रहे रिहा, आखिर क्या है इजराइल का मूड? जानें पूरा मामला
हमास ने आज तीन इजराइली बंधकों अर्बल येहुद, अगम बर्गर और गदी मोशे मूसा को रिहा करने की घोषणा की है। इनके अलावा पांच थाई नागरिकों को भी आज आज़ादी मिलेगी। इस समझौते के तहत इजराइल 110 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।
- Written By: अमन उपाध्याय
बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो ( सो.सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: गुरुवार को हमास 3 और इजराइली बंधकों को रिहा करेगा, जिनके साथ पांच थाई नागरिकों को भी छोड़ा जाएगा। यह कदम इजराइल और हमास के बीच हुए सीजफायर और बंधक समझौते के तहत उठाया जा रहा है।
इस डील के पहले चरण में यह तीसरी बार है जब बंधकों की अदला-बदली की जा रही है। इन रिहा किए जा रहे बंधकों के बदले में इजराइल 110 फिलिस्तीनी कैदियों को मुक्त करेगा।
इजराइली जेलों में कई को मिली थी उम्रकैद
इजराइल और हमास के बीच हुए समझौते के तहत हमास की सैन्य शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड के पास मौजूद बंधकों के बदले इजराइली जेलों से 110 कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इन कैदियों में 32 ऐसे कैदी शामिल हैं जिन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी, जबकि 48 अन्य को लंबी जेल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा 32 नाबालिग कैदी भी इस रिहाई का हिस्सा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Powerful Small Countries: क्षेत्रफल में छोटे पर ताकत और पैसे में बड़े हैं ये देश, दुनिया पर है इनका राज
Iron Dome India: अब भारत में बनेगा इजरायल का मिसाइल इंटरसेप्टर, रक्षा क्षेत्र में अहम डील
Israel Army Torture: इजरायल में फिलिस्तीनी कैदी की दर्दनाक स्थिति देख दहल उठी दुनिया
हमारे पास भारत…US-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, नेतन्याहू ने वेंस को दिया करारा जवाब, इंडिया को बताया खास दोस्त
विदेश की अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इन बंधकों को करेगा रिहा
विद्रोही समूह की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अल कस्साम ब्रिगेड गुरुवार, 30 जनवरी को इजराइली बंधक अर्बल येहुद, अगम बर्गर और गदी मोशे मूसा को रिहा करेगा। इसके साथ ही, पांच थाई नागरिकों की भी रिहाई की जाएगी। ये सभी बंधक 7 अक्टूबर के हमले के दौरान अल कस्साम ब्रिगेड द्वारा पकड़े गए थे।
अब तक इतने लोग हुए आज़ाद
हमास ने करीब 250 इजराइली नागरिकों और सैनिकों को बंधक बनाया था। इनमें से 105 बंधकों को नवंबर 2023 में संघर्ष विराम समझौते के तहत रिहा किया गया, जबकि 8 को इजराइली सेना ने बचाव अभियान में छुड़ा लिया। इस समझौते के तहत पहले चरण में हमास 33 और बंधकों को रिहा करेगा।
बंधकों की रिहाई के जरिए दिया खास संदेश
हमास ने इस समझौते के तहत दो बार बंधकों को रिहा कर यह दिखाने की कोशिश की है कि वह अब भी गाजा में अपनी पकड़ बनाए हुए है। इसके साथ ही उसने यह संदेश भी देने की कोशिश की है कि उसने बंधकों के साथ अच्छा व्यवहार किया है।
अल कस्साम ब्रिगेड का जताया धन्यवाद
हमास ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें रिहा किए गए बंधक अल कस्साम ब्रिगेड का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। वीडियो में देखा गया कि रिहाई से पहले बंधकों को एक प्रमाणपत्र और उपहार दिए गए।
