-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- Why Nia Opened Its First Special Police Station In Kolkata And How It Will Work
Explainer: कोलकाता में खुला NIA का पहला विशेष थाना, जानें कौन-कौन से मामलों की जांच करती है एजेंसी?
- Written By: अक्षय साहू
National Investigation Agency: कोलकाता में एनआईए के पहले विशेष थाने की शुरुआत से पश्चिम बंगाल के सुरक्षा मामलों की जांच तेज होगी। जानिए यह थाना क्यों खोला गया, कैसे काम करेगा और इसके अधिकार क्या हैं।

कोलकाता में खुला एनआईए का पहला विशेष थाना (AI जनरेटेड इमेज)
NIA New Police Station in Kolkata: नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने हाल ही में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में अपना पहला विशेष थाना खोला है। NIA का यह विशेष थाना न्यू टाउन स्थित एनबीसीसी भवन में बनाया गया है। अब इस थाने में पश्चिम बंगाल से जुड़े NIA मामलों की एफआईआर दर्ज की जा सकेगी। हालांकि, यह फैसला यह थाना नहीं करेगा कि किस मामले की एफआईआर यहां दर्ज होगी और किसकी नहीं?
NIA का नाम पिछले कुछ सालों में तेजी से उभरकर सामने आया है। मामले चाहे आतंकवाद का हो या फिर अवैध संपत्ति की जांच का, हर बार एनआईए की भूमिका निभाती नजर आती है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब बिना किसी थाने के NIA हर बड़े मामले की जांच करती है, तो फिर उसे पश्चिम बंगाल में अपना विशेष थाना क्यों खोलना पड़ा? NIA का नया थाना कैसे काम करेगा? और एनआईए कौन-कौन से मामलों की जांच करती है?
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी क्या है?
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) देश की प्रमुख आतंकवाद-रोधी जांच एजेंसी है। एनआईए का गठन 2008 में काग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने किया। दरअसल 2008 में मुंबई आतंकी हमलों के बाद देश में ऐसी केंद्रीय जांच एजेंसी की कमी महसूस हुई, जो उन गंभीर मामलों की जांच करे जिनका संबंध देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता से हो।
सम्बंधित ख़बरें
SBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी
मदरसे में पैदा होते हैं जिहादी! बांग्लादेश में हिंदुओं की हालत पर तसलीमा नसरीन ने जताई चिंता, जमात को लताड़ा
TMC के फ्रीज बैंक खातों से हटेगा ताला? डोला सेन की याचिका पर सोमवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
बंगाल में सियासी हलचल, सुवेंदु के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या में 2 गिरफ्तार, सामने आया TMC कनेक्शन!
देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच करती है एनआईए (सोर्स- सोशल मीडिया)
एनआईए ऐसे मामलों की जांच करती है, जिनका संबंध एक से अधिक राज्यों या दूसरे देशों से जुड़ा होता है। हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि किसी मामले की शुरुआती जांच स्थानीय पुलिस करती है और बाद में केंद्र सरकार उसे एनआईए को सौंप देती है। इसके बाद एजेंसी अपने स्तर पर जांच को आगे बढ़ाती है।
एनआईए के गठन की जरूरत क्यों पड़ी?
2008 में जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ तब सरकार के सामने कई चुनौतियां थीं। इसके अलावा भारत में आतंकवाद और संगठित अपराध लगातार अपना स्वरूप बदल रहे थे। कई घटनाएं ऐसी हो रही थी जिनकी प्लानिंग एक राज्य में हो रही थी और उसे अंजाम दूसरे राज्यों में दिया जा रहा था। जिनका संबंघ विदेशी संगठनों से भी होता था।
2008 में मुंबई हमलों के बाद की गई थी एनआईए की स्थापना (सोर्स- सोशल मीडिया)
ऐसे मामलों की जांच के लिए स्थानीय पुलिस पर निर्भर नहीं रहा जा सकता था। जांच के लिए पुलिस को अलग-अलग राज्यों में जाना पड़ता था। विदेशी एजेंसियों से भी संपर्क करना पड़ सकता था। केंद्र सरकार ने इसी कमी को पूरा करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 बनाया। इसी के तहत एनआईए की स्थापना हुई।
किन मामलों की जांच करती है एजेंसी
सामान्य शब्दों में कहा जाए नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी हर उस मामले की जांच करती है जिसका संबंध देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता से होता है। इसमें आतंकवाद से जुड़े मामले, हथियारों और विस्फोटक की तस्करी से जुड़े मामले, नकली भारतीय मुद्रा (करेंसी) , सीमा पार से घुसपैठ और तस्करी से जुड़े मामले, वामपंथी उग्रवाद और अलगाववादी गतिविधियां, अंतरराष्ट्रीय समझौतों से जुड़े अपराध और परमाणु और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों से जुड़े अपराध के मामले शामिल हैं।
देश की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता से जुड़े मामलों की जांच करती है NIA (AI जनरेटेड इमेज)
एनआईए की जांच का दायरा काफी बड़ा है। एजेंसी जमीनी स्तर के साथ ऑनलाइन माध्यमों से होने वाले अपराधों की जांच करती है। एजेंसी के अधिकतर मामले देश की सुरक्षा से जुड़े होते हैं। ऐसे में एजेंसी केवल गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है, क्योंकि देश की अंदरूनी सुरक्षा का जिम्मेदारी गृह मंत्रालय के पास ही होता है।
बंगाल में क्यों पड़ी NIA के थाने की जरूरत?
कोलकाता में एनआईए का थाना खुलने से राज्य में कई बड़े बदलाव होने की संभावना है। अब एजेंसी को हर बात के लिए दिल्ली मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। इससे पहले पश्चिम बंगाल से जुड़े मामलों में कई औपचारिकताओं के लिए एजेंसी के दिल्ली पर निर्भर रहना पड़ता था। इसमें अधिक समय लगता था, साथ ही दस्तावेजों के आदान-प्रदान में भी देरी होने की संभावना बनी रहती थी। लेकिन अब राज्य में ही एजेंसी का थाना होने से चीजें और अधिक व्यवस्थित हो सकेंगी। इससे जांच में तेजी आएगी। साथ ही एजेंसी संवेदनशील मामलों में शुरुआती कार्रवाई जल्द से जल्द शुरू कर पाएगी।
पश्चिम बंगाल में कई बड़े मामलों की जांच कर रही है NIA (AI जनरेटेड इमेज)
एजेंसी पहले ही राज्य में कई संवेदनशील मामलों की जांच कर रही है। इसमें बेलडांगा दंगा, मालदा के मोथाबाड़ी की घटना और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हुए विस्फोटों से जुड़े मामले शामिल हैं। कोलकाता में नए थाने से एजेंसी को इन मामलों में प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रियाओं में सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा भविष्य में अगर केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल से जुड़े किसी भी मामले की जांच एनआईए को सौंपती है, तो इसकी FIR कोलकाता में ही दर्ज की जा सकेगी। हालांकि, किसी भी मामले की जांच एनआईए को सौंपने का फैसला सिर्फ थाना खुलने से नहीं होता। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया और केंद्र सरकार की मंजूरी जरूरी होती है।
यह भी पढ़ें- देश के इन राज्यों पर मंडरा रहा भारी बारिश का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट
सामान्य थाने से कितना अलग होगा NIA का थाना?
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का विशेष थाना सामान्य पुलिस स्टेशन की तरह FIR दर्ज कर सकता है। एनआईए के विशेष थाने में अधिकारी, उपनिरीक्षक और अन्य कर्मचारी तैनात रहते हैं। हालांकि इनका काम सामान्य अपराधों की जांच करना नहीं होता है। यह थाना सिर्फ उन मामलों पर काम करेगा जिनकी जांच एनआईए कर रही है और जो एजेंसी के कानूनी अधिकार क्षेत्र में आते हैं। स्थानीय अपराधों से जुड़े मामलों की जांच पहले की तरह राज्य पुलिस ही करेगी।
Why nia opened its first special police station in kolkata and how it will work
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gen Z Voters को साधने में जुटी शिवसेना: एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश, युवाओं को संगठन में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 09:27 AMईरान के सामने आखिरी मौका; ट्रंप का बड़ा अल्टीमेटम- परमाणु समझौते पर अब फैसला करो, वरना…
Aug 04, 2026 | 09:19 AMभारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
Aug 04, 2026 | 09:19 AMग्रेटर नोएडा हादसा: आग पर पा लिया था काबू, लेकिन फिर अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबे जवान, 2 की दर्दनाक मौत
Aug 04, 2026 | 09:14 AMरिश्वतखोरी मामले में हेड कांस्टेबल बरी, कोर्ट ने कहा- आरोप साबित नहीं हुए, ACB की कार्रवाई पर उठे सवाल!
Aug 04, 2026 | 09:12 AMपंढरपुर यात्रा 2026: यवतमाल ST को 2.77 करोड़ की आय, 51 हजार श्रद्धालुओं ने किया सफर
Aug 04, 2026 | 09:05 AMExplainer: कोलकाता में खुला NIA का पहला विशेष थाना, जानें कौन-कौन से मामलों की जांच करती है एजेंसी?
Aug 04, 2026 | 09:05 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














