Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

TMC Councillor Sanjay Das Dead: तृणमूल कांग्रेस के काउंसिलर संजय दास की मौत से खलबली मच गई है। बंगाल में टीएमसी नेता की मौत से सियासी गलियारों में भी हलचल मच गई है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 23, 2026 | 11:23 AM

संजय दास और ममता बनर्जी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

TMC Sanjay Das Death News: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। बंगाल में साउथ दमदम म्युनिसिपैलिटी के तृणमूल कांग्रेस के काउंसलर संजय दास का लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। नॉर्थ 24 परगना जिले के रहने वाले संजय दास का शव उनके घर में लटकता पाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

संजय दास राजरहाट गोपालपुर विधानसभा की पूर्व विधायक अदिति मुंशी के पति थे। इतना ही नहीं वे तृणमूल कांग्रेस नेता देवराज चक्रवर्ती के बेहद खास माने जाते थे। संजय दास का शव दमदम नागरबाजार क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से वह मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। आज उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है। इस घटना ने बंगाल में हो रही हिंसा को फिर हवा दी है।

सम्बंधित ख़बरें

सारे कॉकरोच मारे जाएंगे…CJP के खिलाफ उतरी ऑगी जनता पार्टी, अभिजीत दीपके से पूछा- AAP के साथ क्या है कनेक्शन

अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO

धमकियों से सहमा PM मोदी का ‘झालमुड़ी वाला’, दुकान के बाहर CRPF तैनात, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आ रहे कॉल

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उनके मानसिक तनाव की खबरों के साथ-साथ सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच-पड़ताल कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने मरने से पहले कोई सुसाइड नोट छोड़ा या नहीं इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। फिलहाल, पुलिस घर के सदस्यों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें – तृणमूल कांग्रेस में बड़ी फूट! एक साथ 31 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर हमला

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनीं। भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) और उनके नेताओं में बड़ा रोष है। टीएमसी के नेताओं के साथ मारपीट और ऑफिस जलाने वाली घटनाओं ने भी नेताओं को आहत किया है। यह भी मानसिक तनाव का कारण हो सकता है। 

सुवेंदु अधिकारी की चेतावनी

बंगाल के नए मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस के अत्याचारों पर बयान दिया था। सुवेंदु अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा था कि हमारे कार्यकर्ताओं पर हुए अत्याचार को मैं भूला नहीं हूं। साथ ही उन्होंने पुलिस को पहले हुए अपराधों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश भी दिए थे।

West bengal tmc councillor sanjay das found dead suicide investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 11:23 AM

Topics:  

  • Latest News
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.