Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुर्शिदाबाद में भीषण बम ब्लास्ट से मचा हड़कंप, युवक के उड़े चीथड़े, पुलिस और सेंट्रल फोर्स मौके पर

Salar Bomb Explosion: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में चुनाव बाद हिंसा के बीच सालार के खडेरा गांव में बड़ा बम धमाका हुआ, जिसमें 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 07, 2026 | 09:48 PM

मुर्शिदाबाद में भीषण बम ब्लास्ट(Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Murshidabad Bomb Blast: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लगातार हिंसा जारी है। इस बीच मुर्शिदाबाद के सालार में भीषण बम धमाका हुआ है। इस धमाके में एक युवक के दोनों हाथ उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और केंद्रीय फोर्स पहुंच गई है और मामले की जांच जारी है।

खबरों के अनुसार, ये बम धमाका मुर्शिदाबाद के सालार थाने के खडेरा गांव में हुआ है। बम धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एक मीडिया रिपोर्ट में स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इस घटना में बादशा उर्फ ​​रुमजान शेख नाम के 18 साल के युवक के दोनों हाथ उड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सालार थाने की पुलिस और सेंट्रल फोर्स मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया है।

कैसे हुआ धमाका?

बता दें कि ये बम धमाका मुर्शिदाबाद के सालार थाने के खडेरा गांव में हुआ है। इस धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। खबरों की मानें तो इस घटना में बादशा उर्फ ​​रुमजान शेख नाम के 18 वर्षीय युवक के दोनों हाथ उड़ गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 07 मई LIVE: बिहार: PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में हुआ कैबिनेट विस्तार

आज की ताजा खबर 6 मई LIVE: बिहार में कल कैबिनेट विस्तार, नीतीश के बेटे निशांत भी लेंगे मंत्री पद की शपथ

आज की ताजा खबर 05 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 03 मई : एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

क्या कहा पुलिस ने?

घटना की सूचना मिलने के बाद सालार थाने की पुलिस और सेंट्रल फोर्स मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए सालार ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने नहीं दिया इस्तीफा तो राज्यपाल ने भंग की विधानसभा, बंगाल में नई सरकार बनाने का रास्ता साफ

कैसे हुआ बम धमाका?

बता दें कि पुलिस को ये खबर मिली थी कि गांव में फैजल शेख नाम के शख्स के घर के पास एक तालाब के किनारे बम रखे हुए थे। बुधवार को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दिन सालार थाने की पुलिस ने फैजल शेख को गिरफ्तार किया था। आज पुलिस की छापेमारी के डर से घर रपर रखे बम हटाए जा रहे थे और बम हटाते समय ही यह धमाका हुआ।

West bengal murshidabad salar bomb blast election violence youth injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 08:02 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Murshidabad Violence

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.