आज की ताजा खबर 07 जुलाई LIVE: जकार्ता में आज राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे PM मोदी
Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पीएम मोदी आज जकार्ता में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वहीं, दिल्ली में अमित शाह 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत करेंगे।
- Written By: प्रिया सिंह
ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
07 Jul 2026 07:31 AM (IST)
07 Jul 2026 07:31 AM (IST)राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव, चंपत राय ने दिया इस्तीफा
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चढ़ावे के कथित गबन मामले में एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के बाद चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया। ट्रस्ट ने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है। मामले पर आगे की रणनीति तय करने के लिए ट्रस्ट की अगली बैठक 22 जुलाई को होगी।
#WATCH | अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में कल अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक हुई।
SIT की शुरुआती रिपोर्ट के बाद, जनरल सेक्रेटरी चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है और नए चीफ़… pic.twitter.com/EVFHU3MhaB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
07 Jul 2026 07:29 AM (IST)
07 Jul 2026 07:29 AM (IST)शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
इंदौर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की आरोपी से छह महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया, लेकिन बाद में अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अजय सोलंकी को हिरासत में ले लिया है।
07 Jul 2026 06:36 AM (IST)
07 Jul 2026 06:36 AM (IST)दिल्ली में अमित शाह करेंगे 70 लाख पौधारोपण अभियान शुरू
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस महाभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान अमित शाह 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का भी लोकार्पण करेंगे। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है।
07 Jul 2026 06:34 AM (IST)
07 Jul 2026 06:34 AM (IST)जकार्ता में राष्ट्रपति प्रबोवो से मिलेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बैठक में दोनों देशों के बीच सहयोग और आपसी संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इस वार्ता को भारत-इंडोनेशिया संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Breaking News Today LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के दौरे पर महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ दोनों देशों के संबंधों और सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान के तहत 70 लाख पौधे लगाने का महाभियान चलाया जाएगा। अमित शाह इस अवसर पर 300 नई इलेक्ट्रिक बसों का भी लोकार्पण करेंगे। देश-दुनिया की अन्य अहम खबरों और ताजा अपडेट्स पर भी दिनभर नजर रहेगी। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…
