Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अवैध घुसपैठ पर लगी लगाम! हजारों लोग बांग्लादेश लौटने को तैयार, मंत्री घोष बोले- ममता बनर्जी ने की सभी हदें पार

Dilip Ghosh on Illegal Infiltration: पश्चिम बंगाल की सरकार ने घुसपैठियों के खिलाफ मुहीम छेड़ दी। ऐसे में हजारों बांग्लादेशी वापस के लिए तैयार हो गए है। इस पर मंत्री दिलीप घोष का बड़ा बयान सामने आया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 28, 2026 | 12:16 PM

दिलीप घोष और ममता बनर्जी (IANS फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dilip Ghosh Slams Mamata Banerjee: आज देश भर में बकरीद का जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने ईद के जश्न के बीच पूर्व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीते दिन सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी और उनके नेताओं के खिलाफ एफआईआर, बांग्लादेश पर सुवेंदु अधिकारी की टिप्पणी और लक्ष्मी भंडार योजना में 30 लाख संदिग्ध नामों के मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

दिलीप घोष ने घुसपैठियों के वापस जाने के मामले में कहा, राज्य में अवैध घुसपैठियों को पहले सरकारी सुविधाएं और नागरिकता प्रमाण पत्र दिए जाते थे, लेकिन अब भाजपा सरकार की सख्त नीति के कारण स्थिति अब बदल रही है। पहले घुसपैठियों को यहां लाकर विभिन्न सरकारी सुविधाएं दी जाती थीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का रूख साफ है।

हजारों लोगों की बांग्लादेश लौटने की तैयारी

हमारी सरकार केवल अवैध रूप से रह रहे लोगों को ही सुविधाएं देंगे। किसी भी विदेशी नागरिक को ऐसे लाभ प्राप्त करने या यहां रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिना किसी बड़ी कार्रवाई के भी इस सख्त रुख ने संदेश साफ कर दिया है। खबरों के अनुसार, हजारों लोग बांग्लादेश लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कौन हैं हर्ष मल्होत्रा? जिन्हें BJP ने सौंपी दिल्ली की कमान, गौतम गंभीर की सीट पर लड़ा था चुनाव

मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO

TMC में दरार! काकोली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ ओम बिरला को लिखा पत्र, महिलाओं से बदसूलकी का लगाया आरोप

बीजेपी का बड़ा फेरबदल, दिल्ली समेत चार राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को राजधानी की कमान

Newtown, West Bengal: Minister Dilip Ghosh says, “Earlier, foreigners were allegedly brought in and given various government facilities, including citizenship certificates. However, our government’s policy is clear that no foreign nationals staying illegally will be allowed to… pic.twitter.com/CqQiKhSalu — IANS (@ians_india) May 28, 2026

ममता बनर्जी पर साधा निशाना

ममता बनर्जी और टीएमसी मंत्रियों पर सिलीगुड़ी में दर्ज एफआईआर के बारे में दिलीप घोष ने कहा कि और भी कई एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी, उनके मंत्रियों और नेताओं के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज होने वाली हैं। जिस तरह से हिंदू धर्म, देश, संविधान, हमारे राष्ट्रीय नेताओं, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणियां की गईं, उसे देखते हुए जनता की तरफ से कई शिकायतें आनी चाहिए। सभी हदें पार हो चुकी हैं।”

VIDEO | Kolkata: West Bengal Minister Dilip Ghosh on FIR filed against TMC chief Mamata Banerjee, says, “There should definitely be FIRs filed against Mamata Banerjee, her ministers, and her party leaders. FIRs should be lodged because of the way derogatory remarks were made… pic.twitter.com/Ya2V8LVX4R — Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026

यह भी पढ़ें – इस्तीफा कर्नाटक में, राज्यपाल इंदौर में! गवर्नर की गैरमौजूदगी में सिद्धारमैया कैसे देंगे इस्तीफा, जानें ऑपशन्स

लक्ष्मी भंडार योजना में 30 लाख संदिग्ध के नाम

देश भर में मनाए जा रहे बकरीद उत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्मों के त्योहार लगातार मनाए जाते हैं, लेकिन किसी भी फैसले से आम जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। लक्ष्मी भंडार योजना में 30 लाख संदिग्ध नामों के आरोप पर भी दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे बड़े पैमाने पर घोटाले का हिस्सा बताया और कहा कि योजना का दुरुपयोग कर अवैध घुसपैठियों और फर्जी लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया गया।

भाजपा नेता ने ममता बनर्जी सरकार पर बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य में अवैध घुसपैठ पर लगाम लगाई जा रही है और अवैध रूप से रह रहे विदेशियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है।

💡

Frequently Asked Questions

  • Que: दिलीप घोष ने ममता बनर्जी सरकार पर क्या आरोप लगाए?

    Ans: दिलीप घोष ने राज्य सरकार पर अवैध घुसपैठियों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया।

  • Que: दिलीप घोष ने बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर क्या कहा?

    Ans: दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा की सख्त नीति के कारण हजारों लोग बांग्लादेश लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

  • Que: लक्ष्मी भंडार योजना को लेकर क्या विवाद सामने आया?

    Ans: लक्ष्मी भंडार योजना में 30 लाख संदिग्ध नाम होने और फर्जी लाभार्थियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया।

West bengal minister dilip ghosh slams mamata banerjee and illegal infiltration

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 11:54 AM

Topics:  

  • BJP
  • Dilip Ghosh
  • Mamata Banerjee
  • TMC
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.