-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bengal Complaint Filed Against Tmc Mamata Banerjee In Siliguri
ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें! सिलीगुड़ी में शिकायत दर्ज, सनातन के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
- Written By: प्रिया जैस
TMC Mamata Banerjee: अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई है। उनके खिलाफ सिलीगुड़ी में शिकायत दर्ज कराई गई है।

ममता बनर्जी (फाइल फोटो IANS)
Complaint filed against Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ममता बनर्जी के बार फिर विवादों में घिर गई है। उनके खिलाफ सिलीगुड़ी स्थित साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इस शिकायत के अनुसार, उन पर सनातन धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। साथ ही इस शिकायत में उन पर भावनाओं को आहत करने का भी आरोप लगाया गया है। इस शिकायत के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई है।
ममता बनर्जी के खिलाफ अधिवक्ता रिंकी चटर्जी ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें दावा किया गया है कि ममता बनर्जी के बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई और यह समाज में तनाव पैदा कर सकता गै। 2025 में ममता बनर्जी ने कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में हिंदू धर्म और सनातन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने भाषण के दौरान विवादित बयान देते हुए इसे ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्दों का आरोप लगाया है।
ममता बनर्जी का ढहा किला
बंगाल में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी चारों ओर से घिरती जा रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही उनका किला ढहने की कगार पर आ जाएगा। जिन इलाकों को अब तक टीएमसी का गढ़ माना जाता था, वहां से करीब 100 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को काकोली घोष के साथ देगंगा से टीएमसी विधायक अनीसुर रहमान बिस्वास, स्वरूपनगर की बीना मंडल, हरोआ के मोहम्मद अब्दुल मतीन और बसीरहाट क्षेत्र के तीन विधायकों ने सुवेंदु अधिकारी की प्रशासनिक समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। कई पार्षदों ने हार की जिम्मेदारी लेने का बात कहते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
सम्बंधित ख़बरें
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद में एंट्री बंद, नमाज पर रोक… जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह?
Bengal Earthquake: बंगाल की खाड़ी में 4.5 तीव्रता का भूकंप, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में लगे झटके
पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
बारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
यह भी पढ़ें – TMC के 20 सांसद भाजपा में होंगे शामिल! बंगाल में मचा सियासी बवाल, जानें क्या कहता है दल-बदल विरोधी कानून
आपको जानकारी दें, कि इससे पहले बैरकपुर, भटपारा, कांचरापाड़ा, हलीसहर और गारुलिया समेत कई नगर पालिकाओं में भी पार्षद सामूहिक रूप से इस्तीफा दे चुके हैं। कई नगर पालिकाओं ने वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इन इस्तीफों की झड़ी के बाद टीएमसी आधी खाली हो गई हैं।
टीएमसी में आपसी कलह
माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। पार्टी में असंतोष का माहौल पसरा हुआ है। कई नेताओं ने इस हार के लिए ममता बनर्जी, आईपैक और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया है। तो वहीं, कोकिला घोष ने सुवेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल होकर टीएमसी के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया है। उन्होंने तीन दिन पहले ही टीएमसी से जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है।
West bengal complaint filed against tmc mamata banerjee in siliguri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई BEST की Olectra इलेक्ट्रिक बसें बनीं ब्रेकडाउन एक्सप्रेस! रोजाना खराब हो रहीं 12 बसें; प्रशासन सख्त
Jul 13, 2026 | 04:02 PMनागपुर में HC का कड़ा रुख: बार-बार समय मांगने वाले सरकारी महकमों को फटकार, कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश
Jul 13, 2026 | 03:53 PMस्कूटी पर बैठी बच्ची ने दे दिया एक्सीलेटर, कुछ ही सेकंड में हुआ हादसा; वायरल वीडियो दे रहा बड़ी सीख
Jul 13, 2026 | 03:51 PMइंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
Jul 13, 2026 | 03:51 PMतमिलनाडु में गोहत्या से हटा प्रतिबंध, मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम रोक; जानें क्या है मामला
Jul 13, 2026 | 03:49 PMमानसून में समंदर न उगल दे कचरा! BJP विधायक अमित साटम की BMC से बड़ी मांग, तटों को बचाने का आया धांसू प्लान
Jul 13, 2026 | 03:49 PMअमरावती में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने वाले आरोपी पर केस
Jul 13, 2026 | 03:45 PMवीडियो गैलरी

ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM














