इंदौर में Gen-Z साइक्लोथॉन पर सियासत तेज, भाजपा ने लगाए छात्रों पर दबाव के आरोप, NSUI ने बताया फर्जी प्रचार
Rakesh Singh Yadav Statement: इंदौर में कांग्रेस की Gen-Z साइक्लोथॉन को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा ने छात्रों पर दबाव और प्रलोभन देने के आरोप लगाए, जबकि NSUI ने आरोपों को फर्जी बताया है।
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
राकेश सिंह यादव (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Gen-Z Cyclothon Controversy : इंदौर में कांग्रेस की प्रस्तावित Gen-Z साइक्लोथॉन को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भाजपा और एनएसयूआई आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है और उन्हें प्रलोभन भी दिया जा रहा है।
इस संबंध में उन्होंने एक कथित ऑडियो भी सार्वजनिक किया है, जिसमें एक छात्र एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी पर आरोप लगाता सुनाई दे रहा है। भाजपा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
छात्रों से कई शिकायतें मिलीं
राकेश सिंह यादव ने दावा किया कि उन्हें छात्रों और अभिभावकों से कई शिकायतें मिली हैं। उनका आरोप है कि कुछ छात्रावासों और कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों को Gen-Z साइक्लोथॉन में शामिल होने के लिए दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो में एक छात्र ने एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी रवि दांगी पर छात्रों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रलोभन देने के आरोप लगाए हैं। भाजपा प्रवक्ता ने जिला प्रशासन से छात्रावासों की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन के बड़नगर में भीषण अग्निकांड: बारदान-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, कई घंटे बाद भी नहीं पाया जा सका काबू
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भरा नामांकन, उमंग सिंघार और अजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना
मुरैना में भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 5 घायल
सांवेर में पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हुआ 2 करोड़ का स्टॉप डैम, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
NSUI ने भाजपा के आरोपों को किया खारिज
वहीं, एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी ने भाजपा के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा वायरल किया गया ऑडियो पूरी तरह फर्जी और मनगढ़ंत है। रवि दांगी ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि भाजपा अपने आरोपों पर कायम है तो कथित छात्र को सार्वजनिक करे और आरोपों के समर्थन में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करे।
ये भी पढ़ें : सांवेर में पहली बारिश में क्षतिग्रस्त हुआ 2 करोड़ का स्टॉप डैम, कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
झूठे आरोप लगा रही भाजपा
रवि दांगी ने कहा कि यदि वह किसी छात्रावास में गए होते तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इसकी पुष्टि कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठे ऑडियो के जरिए राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा जाएगा और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जा रही है। दोनों दलों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब इस पूरे मामले में जिला प्रशासन की संभावित जांच और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।
