सुवेंदु अधिकारी (सौजन्य-IANS) 
पश्चिम बंगाल

बारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

Baruipur Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर नाबालिग के रेप-मर्डर हत्याकांड में मारे गए निर्दोष इंद्रजीत मंडल के परिवार से सीएम सुवेंदु अधिकारी मिलने पहुंचे। उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया।

प्रिया जैस

Suvendu Adhikari Baruipur Violence: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बारुईपुर रेप और हत्या मामले में मॉब लिचिंग में मारे गए निर्दोष के परिजनों से मिलने पहुंचे। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने जान गंवाने वाले इंद्रजीत मंडल के परिजनों को मुआवजा देने का ऐलान किया। नाबालिग के रेप और हत्या मामले में गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में इंद्रजीत मंडल को निर्दोष पाया गया था।

बारुईपुर रेप और हत्या मामले में निर्दोष पाए जाने के बाद आज सीएम सुवेंदु अधिकारी उनके घर पहुंचे। यहां उन्होंने उनके परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया। साथ ही मृतक के बड़े भाई को सिविक वॉलिंटियर में सरकारी नौकरी दी गई है। वहीं उनके पिता को वृद्धावस्था भत्ता और मां को अन्नपूर्णा योजना में नामित कर लिया गया है।

भड़काने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "निश्चित रूप से कुछ ऐसे लोगों द्वारा उकसाया जा रहा है जिन्हें राजनीति में नकार दिया गया है। इसमें कट्टरपंथी ताकतें या अति-वामपंथी तत्व भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। हम उन लोगों को पकड़ रहे हैं जो घटना स्थल पर मौजूद थे, और साथ ही उन्हें भी जो मोबाइल फोन और मैसेज के जरिए पर्दे के पीछे से हालात को भड़का रहे थे।"

उन्होंने आगे कहा, जब पुलिस शांति बनाए रखने और कार्रवाई का भरोसा दिला रही थी, तब भी यहां और दूसरे इलाकों में उकसावे की कार्रवाई जारी थी। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों पर पत्थर फेंके गए और महिला अधिकारियों समेत पुलिस कांस्टेबलों पर हमले किए गए। रेलवे ट्रैक पर भारी स्टील बीम रखकर एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई थी।

बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश

इंद्रजीत मंडल की हत्या को लेकर उन्होंने कहा, इंद्रजीत मंडल की पहचान करके और उनकी जानकारी हासिल करने के बाद उनकी बेरहमी से हत्या उन लोगों ने कराई जो बंगाल को अस्थिर करना चाहते हैं, क्योंकि अब सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में तरक्की और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। उनका मकसद इस गति को रोकना है। वे इसमें शामिल हैं।

सुवेंदु अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जो लोग पर्दे के पीछे से अशांति फैला रहे थे, चाहे वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों, उन्हें सबक सिखाया जाएगा। पुलिस को मेरा साफ निर्देश है। उन्हें इस मामले में पूरी आज़ादी दी गई है। वे जो भी तथ्य सामने लाएंगे, उस पर कार्रवाई करेंगे। एक कड़ा संदेश दिया जाएगा। भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत नहीं करेगा।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा