पश्चिम बंगाल के नदिया में हुई दुर्घटना, पेड़ से टकराई बस, 15 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर, जांच जारी
पश्चिम बंगाल से बस दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार सुबह एक बस के सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के कारण उसमें सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
- Written By: प्रिया जैस
प्रतीकात्मक तस्वीर (सौजन्य-सोशल मीडिया)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में आज सुबह एक बस दुर्घटना हो गई, जिससे उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। पुलिस ने जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में मंगलवार सुबह एक बस सड़क के किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर से बस में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पेड़ से हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसमें सवार करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना तेहट्टा में उस समय हुई जब बस करीमपुर से कृषनगर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों को ‘तेहट्टा सबडिविजन हॉस्पिटल’ में भर्ती कराया गया है।
घटना की जांच जारी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें शक्तिनगर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।” उन्होंने बताया कि दुर्घटना की असल वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गयी है। उन्होंने बताया कि बस में संभावित तकनीकी खामी की जांच की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल चुनाव: ‘ओवैसी आज के जिन्ना बनने की…’, AIMIM और हुमायूं कबीर के गठबंधन के बाद क्या बोले सुकांत मजूमदार?
पुराने भाजपाई हैं हुमायूं कबीर…मस्जिद बनाकर खोद रहे ममता की सियासी कब्र, ‘बाबरी बवाल’ के पीछे BJP?
बर्धमान में हुई भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक से टकराई बस, सभी यात्री बिहारवासी, 10 लोगों की मौके पर मौत
ट्रिप में छेड़खानी, फिर धमकी…कोलकाता गैंगरेप में नया आरोप, 15 छात्राएं शिकार
यह भी पढ़ें- गांदरबल आतंकी हमले में MP के इंजीनियर की मौत, सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट
पुलिस ने बताया कि अभी ये जानकारी स्पष्ट नहीं हो पायी है कि दुर्घटना की असली वजह क्या थी। पुलिस इस बस दुर्घटना की वजह पता करने के लिए जांच में जुटी है। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल रवाना कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- नाकाबंदी के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में पुणे पुलिस ने जब्त की करोड़ों की नकदी, आयकर और चुनाव आयोग एक्शन में
(एजेंसी इनपुट के साथ)
