

पुणे: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसी के साथ आचारसंहिता भी लागू हो चुकी है। ऐसे में बड़े पैमाने में नकदी का पकड़ा जाना आचारसंहिता के उल्लंघन के रूप में भी देखा जा सकता है।
पुणे का मामला सामने आया है, जहां ग्रामीण पुलिस ने टोल बूथ के पर नकदी जब्त किए है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण पुलिस ने 21 अक्टूबर की देर शाम नाकाबंदी के दौरान खेड़ शिवपुर टोल बूथ पर नकदी जब्त की।
इस मामले के सामने आते ही चुनाव आयोग और आयकर विभाग एक्शन में आ गए है। चुनाव आयोग और आयकर विभाग के अधिकारी जांच के लिए राजगढ़ पुलिस स्टेशन में मौजूद हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने जानकारी दी जब्त की गई नकदी करोड़ों में हो सकती है, फिलहाल इसकी गिनती की जा रही है।
पुणे ग्रामीण पुलिस एसपी पंकज देशमुख ने जानकारी दी जब्त की गई नकदी करोड़ों में हो सकती है, फिलहाल इसकी गिनती की जा रही है।
ये खबर मिलते ही चुनाव आयोग के कान खड़े हो गए है, क्योंकि विधानसभा चुनाव के दौरान इस प्रकार की चीजें आगामी चुनाव में काफी असर डाल सकती है।
पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने आगे की जानकारी दी और बताया कि टोल नाके से करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि ये नकदी आयकर विभाग को सौंप दी गई है।
उन्होंने बताया कि, "पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा खेड़ शिवपुर टोल नाका पर नाकाबंदी के दौरान कार में कुल 5 करोड़ रुपये नकद पाई गई। ड्राइवर सहित कार में यात्रा कर रहे चार लोगों से पूछताछ की गई हैं। आगे की जांच के लिए नकदी को आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।