पश्चिम बंगाल के औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा हादसा, पाइपलाइन में आग से मची अफरा-तफरी
West Bengal Fire: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया औद्योगिक क्षेत्र में नाफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में भीषण आग लगने से कम से कम 20 लोग झुलस गए, जिनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
- Written By: वंदना शर्मा
हल्दिया नेफ्था पाइपलाइन में आग (सोर्स सोशल मीडिया)
Haldia Naphtha Pipeline Fire: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के हल्दिया इंडस्ट्रियल क्षेत्र से एक बडी घटना सामने आ रही है। यह घटना मंगलवार को सुबह एक तेल रिफाइनरी की नाफ्था ले जाने वाली पाइपलाइन में अचानक आग लगने से हुई थी। आग इतनी भयानक थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दी गई जानकारी के मुताबिक इस आग में कम से कम 20 लोग बहुत बुरी तरह आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने क्या कहा
आपको बता दें कि पूर्व मेदिनीपुर क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सुबह लगी इस आग की चपेट में आए लोगों में से 6 लोगों की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल लोगों को कोलकाता के एक पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस भयानक हादसे पर हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के एक अधिकारी ने जारी किए अपने बयान में मीडिया को बताया कि यह भीषण आग प्लांट के बिल्कुल पास स्थित एक इलाके में लगी है।
चोरी करने के दौरान हादसा होने की आशंका
आपको बता दें कि जहां पर पहले अवैध रूप से नाफ्था चोरी होने की गतिविधियां भी सामने आ रही थी। पुलिस को संदेह कि कहीं चोरी करने के दौरान तो यह हादसा नही हुआ। एचपीएल ने मीडिया को बताया कि नाफ्था एक बहुत अधिक ज्वलनशील होने के साथ-साथ एक खतरनाक हाइड्रोकार्बन है। इसलिए कंपनी लगातार सभी स्थानीय लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों के दुरूपयोग के खिलाफ चेतावनी देती रही है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अब बहुत हो चुका है’, भड़काऊ भाषण पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की हुमायूं कबीर को सख्त चेतावनी, FIR दर्ज
करडी गांव में तनस के ढेर में भीषण आग, 6 किसानों का पशु चारा जलकर राख
West Bengal: एंटी सोशल बिल को लेकर मदन मित्रा का BJP पर हमला, कहा- आपातकाल जैसे हालात पैदा करना चाहती है सरकार
Kolkata Accident: सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ‘अयान ट्रेडर्स’ को किया ब्लैकलिस्ट, हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत
जांच एजेंसियों और पुलिस को भी पूरा सहयोग
मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि हादसे के असली कारणों पर अभी कुछ भी कहना उचित नही होगा। बता दें कि एचपीएल ने मीडिया को बताया कि सुरक्षा करना हमारी पहली जिम्मेंदारी है और इतना ही नही बल्कि हम मामले कीजांच के दौरान अपना जांच एजेंसियों को और पुलिस को भी पूरा सहयोग कर रहे है।
यह भी पढ़ें: यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
किसी के मरने की कोई खबर नही है।
रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले ऐसा हादसा उत्तर प्रदेश के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर स्थित 35 साल पुराने हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में रविवार को भयानक आग लगने की घटना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि यह आग इतनी भीषण थी, कि लगातार 8 घंटे तक धधकती रही। आग पर काबू पाना बहुत मुश्किल हो गया था। जिससे आस-पास के 50 घरों में धुआं के घुस ने कारण तुरंत मकान खाली कराए गए। इस घटना में अभी तक किसी के मरने की कोई खबर नही है।
