-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- West Bangal News Congress Leader Big Blame Adhir Chowdhury Accuses West Bengal Police Officer Of Murder Attempt
…के चलते ये लोग मेरी हत्या कराना चाहते हैं, जेल में बंद अपराधी को दी सुपारी; अधीर रंजन का पुलिस पर बड़ा आरोप
- Written By: सौरभ शर्मा
अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि एक पुलिस अधिकारी ने जेल में बंद एक अपराधी को उनकी हत्या की सुपारी दी थी। यह अधिकारी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण उन्हें खत्म करना चाहता था।

पूर्व कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी
कोलकाता: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधीर रंजन ने आरोप में कहा कि उनकी हत्या का प्रयास किया गया है, वे लंबे समय से मुर्शिदाबाद के बरहामपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे थे। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अधीर रंजन चौधरी को तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान ने चुनाव में पराजित कर दिया था। हाल ही में राज्य की विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बारुईपुर की घटना में पुलिस अधीक्षक के खिलाफ बयान दिया था। उसके बाद अब अधीर रंजन ने भी पुलिस अधीक्षक को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाया है।
बता दें कि पत्रकारों से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि मुर्शिदाबाद के एक पुलिस अधीक्षक ने जेल में बंद एक अपराधी को मेरी हत्या करने की सुपारी दी थी। इसके लिए जेल में पूछताछ के नाम पर उस पर तरह-तरह से दबाव बनाया गया, सुपारी देने वाला व्यक्ति अब तृणमूल कांग्रेस पार्टी में है। उनकी योजना थी कि पहले उसे जेल से रिहा किया जाता और फिर मेरी हत्या कर वापस जेल में डाल दिया जाता, यही सारी व्यवस्था तैयार करी गई थी।
देश की अन्य खबरों के लिए यहा क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
घर पर हमले के दावे के बाद अभिषेक बनर्जी का भाजपा पर निशाना, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
‘सिर्फ गिरफ्तारी काफी नहीं’, अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
तारातला हादसा में जांच की रफ्तार बढ़ी, नगर निगम और पोर्ट ट्रस्ट से मांगे गए जरूरी दस्तावेज
हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप
लेकिन अधीर रंजन ने उस पुलिस अधिकारी का नाम नहीं बताया, उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह कोई झूठी अफवाह नहीं फैला रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी ने यह बात भी कह डाली की यह एक वास्तविक घटना है। इस पर वामपंथी नेता सुजन चक्रवर्ती ने अधीर की टिप्पणी पर कहा कि ऐसे आरोप खतरनाक हैं। उन्होंने कहा, यदि योजना अपराधी को जेल से बाहर निकालने और फिर हत्या के बाद और फिर सुरक्षा के हिसाब से उसे वापस जेल में डालने की है, तो यह भयावह है। साथ ही वामपंथी नेता ने मांग की कि पुलिस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शिकायत की जांच कर तुरंत इस पर एक्शन लेना चाहिए।
चुनाव हार गए थे अधीर रंजन
इस बार का लोकसभा चुनाव अधीर रंजन टीएमसी के नेता व क्रिकेट युसूफ पठान से हार गए थे। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। अधीर की इस शिकायत को सुनकर राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा, वह हार गये हैं और अब अब कौन हराएगा। उन पर अब राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के लिए ऐसा कुछ करेगा। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की सियासत में अधीर रंजन चौधरी और ममता बनर्जी के बीच सियासी तलखियां अक्सर होती रहती हैं। अधीर रंजन चौधरी लगातार सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलने में प्रखर रहते हैं।
बंगाल में अधीर का रवैया
कांग्रेस का केन्द्रीय नेतृत्व भले तृणमूल कांग्रेस को लेकर नरम रवैया रखे लेकिन उसके बावजूद भी अधीर रंजन चौधरी लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि तृणमूल कांग्रेस का उद्देश्य बंगाल में कांग्रेस को खत्म करने का है। अधीर पुलिस पर सत्तारूढ़ दल टीएमसी के पक्ष में काम करने का आरोप लगा चुके हैं और अब उन्होंने पुलिस को लेकर यह बड़ा आरोप लगाया है।
West bangal news congress leader big blame adhir chowdhury accuses west bengal police officer of murder attempt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














